[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान दौरे पर है इंग्लैंड की टीम.
नसीम शाह से की पत्रकार ने बदसलूकी.
नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम अभी पाकिस्तान दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट रावलपिंडी के मैदान पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों को जमकर धोया. हालांकि, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने 3 विकेट लिए. उन्होंने 24 ओवर में कुल 140 रन दिए. मैच के बाद नसीम शाह प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे जहां एक पत्रकार के सवाल का नसीम ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि वहा मौजूद सभी लोग हंसने लगे. उसके बाद पत्रकार ने नसीम शाह को करारा जवाब दे दिया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने पिच की स्थिति के बारे में जानने के लिए नसीम शाह से सवाल किए.
पत्रकार: नसीम शाह साहब एक ऐसी ही पिच फैसलाबाद में थी तो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज डेनिस लिली ने बॉलिंग करते वक्त कहा था कि जब मैं मर जाऊं तो मुझे इस विकेट पर दफन किया जाए..तो क्या आप समझते हैं कि ये एक ऐसा विकेट है?
नसीम: (पत्रकार को बीच में रोकते हुए) सर आप मुझे भी मारने के चक्कर में हैं (सर, आप क्यों चाहते हैं कि मैं भी मर जाऊं)
पत्रकार: अल्लाह ना करे (भगवान न करे)
Naseem Shah #PAKvENG pic.twitter.com/qbd4wuSMuB
— Grassroots Cricket (@grassrootscric) December 2, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Naseem Shah, Pakistan cricket team, Pakistan vs England
FIRST PUBLISHED : December 03, 2022, 12:40 IST
[ad_2]
Source link