[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को होगा पहला वनडे.
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि.
नई दिल्ली. भारतीय टीम वनडे सीरीज में बांग्लादेश (India vs Bangladesh) को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक लेकर फ्रेश माइंड से वापसी करेंगे. इनमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भी शामिल हैं. वर्ल्ड कप के दौरान कोहली ने टीम इंडिया को आगे तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उन्होंने टूर्नामेंट में कई बड़ी पारियों को अंजाम दिया था. वहीं, वनडे में भी वह अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे.
बांग्लादेश के खिलाफ कोहली यदि बड़ी पारी को अंजाम देते हैं तो वह एक और उपलब्धि हासिल कर लेंगे. दरअसल, रन मशीन बांग्लादेश की धरती पर वनडे में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने बांग्लादेश में अब तक 16 मैच में 80.83 के शानदार औसत से 970 रन बनाए हैं. इस सूची में पहले स्थान पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा ने कब्जा कर रखा है. संगकारा ने बांग्लादेश में 21 वनडे खेले हैं जिसमें उन्होंने 52.25 के औसत से 1045 रन बनाए हैं.
विराट बनेंगे दूसरे 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
बांग्लादेश की धरती पर विराट वनडे में दूसरे 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. यदि वह इस मैच में 76 रनों तक की पारी खेलते हैं तो संगकारा को 17वें मैच में ही पीछे छोड़ देंगे. कोहली की हालिया फॉर्म को देखकर कहा जा सकता है कि वह इस मैच में एक बड़ी पारी को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से पहले रोहित शर्मा ने दिया संदेश, क्या खेल सकते हैं बड़ी पारी?
बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं कोहली
विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका नाम विश्व स्तरीय रिकॉर्ड्स में आ जाता है. कोहली के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं. वहीं, देखा जाए तो वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 12 मैचों में 680 रन बनाए हैं. इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है जिन्होंने 13 मुकाबलों में 660 रन बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 04, 2022, 08:50 IST
[ad_2]
Source link