Home Sports बाबर आजम का बयान याद दिलाया तो रमीज राजा ने पत्रकार पर ही निकाल दी भड़ास, बोले- फिर वही बात, आप….

बाबर आजम का बयान याद दिलाया तो रमीज राजा ने पत्रकार पर ही निकाल दी भड़ास, बोले- फिर वही बात, आप….

0
बाबर आजम का बयान याद दिलाया तो रमीज राजा ने पत्रकार पर ही निकाल दी भड़ास, बोले- फिर वही बात, आप….

[ad_1]

हाइलाइट्स

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट रावलपिंडी में खेला जा रहा है.
रावलपिंडी ट्रैक को लेकर रमीज राजा ने की आलोचना.

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ (Pakistan vs England) टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है. मैच में बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखने के बाद इस ट्रैक को लेकर काफी चर्चा हो रही. पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) ने भी इस मुद्दे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. लेकिन इस मैच से पहले कप्तान बाबर आजम का कहना कुछ और ही था. इस बीच एक पत्रकार ने रमीज राजा से सवाल कर दिया, जिसपर वह भड़क उठे.

पहला मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के पक्ष में रहा. मेहमान टीम की तरफ से चार शतकीय पारियां देखने को मिलीं. वहीं, 657 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने भी शानदार शुरुआत की. मेजबान टीम की तरफ से कप्तान बाबर आजम सहित अभी तक कुल तीन शतक लग चुके हैं. पाकिस्तान ने 7 विकेट खोकर 499 रन बना लिए हैं. रमीज राजा ने रावलपिंडी पिच की आलोचना करते हुए कहा था कि वह टेस्ट पिच के बारे में समझ नहीं पा रहे हैं और इस पिच से निराश हैं. उन्होंने कहा था कि इस ट्रैक पर उछाल नहीं मिल रहा है इसलिये वह ड्रॉप-इन पर जोर दे रहे हैं.

आप खेल लें फिर- रमीज राजा

पत्रकार ने कप्तान बाबर आजम का बयान याद दिलाते हुए पीसीबी अध्यक्ष से पूछा कि ‘ऐसे मामलों के लिए हमारे पास किस तरह की पिचें हैं. बाबर ने कहा था कि इस सीरीज में हमारे पास एक सुनहरा मौका है.’ जिसपर रमीज राजा भड़क उठे और बोले ‘फिर वही बात कर रहे हैं आप खेल लें फिर.’

बांग्लादेश में कोहली बना सकते हैं विराट स्कोर, पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज को पछाड़ बन सकते हैं नंबर वन बल्लेबाज

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले बाबर आजम ने दिया था बयान

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने कहा था, ‘हम डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने को लेकर उत्साहित हैं. उसके लिए यह एक अहम सीरीज है. हमारे पास इसे हासिल करने का एक सुनहरा मौका है यदि हम आगामी पांच टेस्ट मैच जीतते हैं तो हमें इसका फायदा मिलेगा. हमें सीरीज की तैयारी के लिए लगभग एक सप्ताह का समय मिला, यह काफी अच्छा है. सबसे अच्छी बात यह थी कि कुछ खिलाड़ी पहले से प्रथम श्रेणी मैच में रेड बॉल क्रिकेट खेल रहे थे.’

Tags: Babar Azam, Pakistan vs England, Pcb, Ramiz Raja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here