[ad_1]

बेहद खराब श्रेणी में AQI
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
राजधानी दिल्ली की हवा की सेहत फिर से बिगड़ने लगी है। रविवार को बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (एक्यूएमसी) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का तृतीय चरण लागू करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार हवा की धीमी गति और मिक्सिंग लेयर की ऊंचाई में कमी के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। रविवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 400 AQI के साथ गंभीर श्रेणी में आ गई। वहीं ग्रैप का तृतीय चरण लागू होने से निर्माण कार्य और धवस्तीकरण की गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।
[ad_2]
Source link