Home Sports Ind vs Ban: मिराज की चमत्कारी पारी, बांग्लादेश ने भारत के जबड़े से छीनी जीत

Ind vs Ban: मिराज की चमत्कारी पारी, बांग्लादेश ने भारत के जबड़े से छीनी जीत

0
Ind vs Ban: मिराज की चमत्कारी पारी, बांग्लादेश ने भारत के जबड़े से छीनी जीत

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. 9 विकेट हासिल करने के बाद टीम आखिरी विकेट नहीं ले पाई और मेहदी हसन मिराज ने लाजवाब पारी खेल मैच का पासा पलट हार को जीत में बदल दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के अर्धशतक के दम पर 41.2 ओवर में बड़ी मुश्किल से 186 रन का स्कोर खड़ा किया. मिराज ने 38 रन की पारी खेल 46वें ओवर में बांग्लादेश को जीत दिलाई.

भारत से मिले 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की बल्लेबाज अच्छी नहीं रही लेकिन आखिरी विकेट की साझेदारी ने पूरे मैच का हाल बदल दिया. छोटे से लक्ष्य को घर पर हासिल करने उतरी टीम को पहली गेंद पर दीपक चाहर ने झटका दिया. नजमुल हुसैन शू्न्य पर वापस लौटे. इनामुल हक को वाशिंग्टन सुंदर ने वापस भेजा तो कप्तान लिटन दास को उन्होंने विकेट के पीछे केएल राहुल के शानदार कैच के दम पर वापसी का रास्ता दिखाया. 3 विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई.

News18 Hindi

मिराज ने मैच का रुख मोड़ा

136 रन के स्कोर पर 9वां विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश की टीम ने जब लगभग उम्मीदें छोड़ दी थी तब मेहदी हसन मिराज ने ऐसी पारी खेली कि मुकाबला रोचक हो गया. इस बल्लेबाज ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर मैच का रुख मोड़ दिया. एक छोर पर उन्होंने शॉट्स लगाते हुए मैच को पहले करीब पहुंचाया और फिर मैच को बांग्लादेश की झोली में डाल दिया. 39 गेंद पर मिराज ने 4 चौके और 2 छ्क्के के दम पर 38 रन की पारी खेल टीम को यादगार जीत दिलाई.

शाकिब का पंजा, केएल राहुल दमदार अर्धशतक

रविवार 4 दिसंबर को खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी. अनुभवी शाकिब अल हसन ने एक के बाद एक पांच बड़े विकेट लेकर भारत को बैक फुट पर धकेल दिया. ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा जल्दी आउट होकर वापस लौटे. इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी अपना विकेट गंवा बैठे. 92 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद राहुल ने जुझारू पारी खेल टीम को मुश्किल से निकाला. 70 गेंद पर उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेल स्कोर को 186 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

Tags: India vs Bangladesh, KL Rahul, Mohammed siraj, Rohit sharma, Shakib Al Hasan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here