[ad_1]
हाइलाइट्स
बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन के अंदर भारत ने खोए 3 विकेट.
लिटन दास ने विराट कोहली का लिया अविश्वसनीय कैच.
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है. मेजबान टीम के नए कप्तान लिटन दास (Liton Das) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेहमान टीम को झटके देना शुरू कर दिया. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सस्ते में लौट गए, उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी पवेलियन लौट गए. वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) को आउट करने का क्रेडिट लिटन दास को ही जाता है.
दरअसल, धवन रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली का पर जिम्मेदारी थी. लेकिन बांग्लादेश के कप्तान ने विराट के बल्ले पर ब्रेक लगा दिया. शाकिब अल हसन के ओवर में विराट ने गोली की तेजी से शानदार शॉट खेला, वहीं ऑफ साइड पर खड़े लिटन दास ने बिजली की रफ्तार से डाइव लगा दी और कैच लपक लिया. इस हैरतअंगेज कैच को देखने के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली भी हैरान रह गए. कोहली का रिएक्शन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. भारतीय टीम ने 50 रन के अंदर ही अपने तीन शानदार बल्लेबाजों को खो दिया. वहीं, अब श्रेयस अय्यर भी 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अब सारी जिम्मेदारी केएल राहुल पर आ चुकी है.
–
Moment of the match.
Litton Das flying catch.#BANvIND #INDvsBAN pic.twitter.com/PDxCNPeMQj— Cricket Master (@Master__Cricket) December 4, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, Liton Das, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 04, 2022, 13:16 IST
[ad_2]
Source link