[ad_1]

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद के मुद्दे के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके मंत्रियों ने कर्नाटक के बेलगावी में प्रवेश की कोशिश की तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि वह इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से बात करेंगे और अपने मंत्रियों को बेलगावी नहीं भेजने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा, इन मंत्रियों के दौरे से यहां कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती इलाके में उन्होंने अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें, दोनों राज्यों में सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई का कल यानी छह दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी दौरान प्रस्तावित है। इस दौरान वे महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और सीमा विवाद पर उनके साथ बातचीत करेंगे। पहले दोनों मंत्रियों को तीन दिसंबर को बेलागवी दौरा प्रस्तावित था।
[ad_2]
Source link