Home Sports इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने PCB पर निकाली भड़ास, कहा- जो चाहते है वो नहीं मिला

इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने PCB पर निकाली भड़ास, कहा- जो चाहते है वो नहीं मिला

0
इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने PCB पर निकाली भड़ास, कहा- जो चाहते है वो नहीं मिला

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हार के बाद पिच को बताया जिम्मेदार
बाबर बोले, हमने जैसी पिच तैयार करने बोली वैसी नहीं बना पाए

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए पहली पारी में 657 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 7 विकेट पर 264 रन पर पारी घोषित की. पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 579 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में 343 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 268 रन पर ढेर हो गई. 74 रन से मैच जीतकर इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई.

पाकिस्तान की टीम के सामने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने चौथे दिन 343 रन का लक्ष्य रख पारी घोषित की थी. पांचवें दिन का पूरा खेल बाकी था जबकि चौथे दिन में 1 सेशन खेलने का मौका पाकिस्तान को दिया था. लंबा वक्त होने के बाद भी बल्लेबाज घर पर लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे और मुकाबला गंवा दिया. दूसरी पारी में कप्तान बाबर आजम महज 4 रन बनाकर वापस लौटे जबकि साउद शकील ने सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली.

मैच खत्म होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देने पहुंचे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मन मुताबिक चीजों मुहैया ना कराने का आरोप लगाया. बाबर बोले, “देखिए इस मैच में हमने अपना पूरा जोर लगाया था. हमने जैसी इस मैच को लेकर योजना बनाई थी और जिस तरह के पिच की मांग की थी वो हमें नहीं मिली. दुर्भाग्य की बात है कि जैसी हमारी योजना थी वो वैसी अमल में लाई नहीं जा सकी.”

पाकिस्तान के कप्तान ने बताया कि उनकी तरफ से पीसीबी से किस तरह के पिच की मांग की गई थी. बाबर बोले, “हम चाह रहे थे कि यहां पर थोड़ी सी टर्निंग पिच मिले. हमारी योजना इसी के मुताबिक बनाई गई थी. दुर्भाग्य से यहां मैच के दौरान जैसा मौसम था उसकी वजह से और जैसी तैयारी की गई उसकी वजह से पिच उस तरह की नहीं बन पाई जैसी मांगी गई थी.”

Tags: Babar Azam, Ben stokes, Pakistan vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here