Home Sports पाकिस्तान की हार से खुले भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जाने के रास्ते, समझिए पूरा गणित

पाकिस्तान की हार से खुले भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जाने के रास्ते, समझिए पूरा गणित

0
पाकिस्तान की हार से खुले भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जाने के रास्ते, समझिए पूरा गणित

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पाकिस्तान को हार का नुकसान
इंग्लैंड से रावलपिंडी टेस्ट में मिली है 74 रन से हार

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम जब मैदान पर आपस में खेलते हैं तो मुकाबला रोमांचक होता है. आईसीसी टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने मिलता है और जाने अंजाने इन दोनों के जीत हार का फर्क इनके टू्र्नामेंट में आगे के सफर पर पड़ता है. आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को शर्मनाक हार मिली. इस हार से भारतीय टीम को फायदा मिला है.

पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में हार की वजह से झटका लगा है. टीम इस वक्त टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में 5वें स्थान पर है और आगे उसका सफर मुश्किल नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत है वह इस वक्त टॉप पर है. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है जबकि तीसरा नंबर श्रीलंका की टीम का है. भारतीय टीम पाकिस्तान से एक पायदान उपर चौथे नंबर पर है.

क्या है फाइनल का समीकरण

पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट में मिली हार से भारत के फाइनल में जाने के मौके बन बढ़ गए हैं. टीम इंडिया के पास अभी कुल 6 मुकाबले बजे हैं. 2 बांग्लादेश और 4 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ. अगर जो टीम इंडिया बांग्लादेश का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करती है और इसके बाद घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में 1 टेस्ट मैच गंवाकर 2-1 या 3-1 से सीरीज अपने नाम करती है तो भी फाइनल में जगह बना सकती है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर हालिया सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने में कामयाब होती है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने दोनों मैच जीते तो वह फाइनल में पहुंच सकती है.

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Pakistan vs England, World test championship, World Test Championship Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here