Home Breaking News Gujarat Election: दूसरे फेज में मुख्यमंत्री समेत नौ मंत्रियों और इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर, जानिए समीकरण

Gujarat Election: दूसरे फेज में मुख्यमंत्री समेत नौ मंत्रियों और इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर, जानिए समीकरण

0
Gujarat Election: दूसरे फेज में मुख्यमंत्री समेत नौ मंत्रियों और इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर, जानिए समीकरण

[ad_1]

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान होगा। इनमें एक बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगने वाली सीटों का भी है, जिसमें आदिवासी बहुल पंचमहल भी है। इन क्षेत्रों में गुजरात की राजधानी गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा और दूध उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध आणंद भी शामिल है। इन 93 सीटों पर कांग्रेस, भाजपा और आप के कई दिग्गज मैदान में हैं। मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के आठ मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है। आइए जानते हैं इनके क्षेत्र में क्या है चुनावी समीकरण? 

 

1. भूपेंद्र पटेल, मुख्यमंत्री : घाटलोडिया विधानसभा सीट से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भाजपा के उम्मीदवार हैं। इससे पहले घाटलोडिया से राज्य की पू्र्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल विधायक चुनी गईं थीं। साल 2012 के गुजरात चुनाव में आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस के रमेशभाई पटेल को एक लाख 10 हजार वोट से हराया था। आनंदीबेन बाद में गुजरात की मुख्यमंत्री बनीं। वहीं, साल 2017 में भूपेंद्र पटेल ने कांग्रेस के शशिकांत भूराभाई को एक लाख 17 हजार मतों के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद पटेल को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने फिर इस सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को मैदान में उतारा है। सीएम का मुकाबला कांग्रेस की अमी याज्ञनिक और आम आदमी पार्टी के विजय पटेल से है। 

 

2. ऋषिकेश पटेल, स्वास्थ्य मंत्री : विसनगर विधानसभा सीट से भाजपा ने गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल को टिकट दिया है। ऋषिकेश के खिलाफ कांग्रेस ने किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल और आम आदमी पार्टी ने जयंतीलाल मोहनलाल पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर 33 फीसदी से ज्यादा पाटीदार मतदाता हैं। 24 प्रतिशत ठाकोर, दस प्रतिशत ओबीसी और 10 प्रतिशत एससी मतदाता हैं। सात प्रतिशत मुस्लिम हैं। अन्य जातियों के वोटर्स 12 प्रतिशत हैं। 2012 और 2017 में इस सीट से ऋषिकेश पटेल ने ही जीत हासिल की थी। 

 

3. जगदीश विश्वकर्मा, राज्यमंत्री : निकोल विधानसभा सीट से गुजरात सरकार के राज्यमंत्री जगदीश विश्वकर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। जगदीश के खिलाफ कांग्रेस ने रणजीत सिंह बारड़ और आम आदमी पार्टी ने अशोक गजेरा को टिकट दिया है। 2017 में इस सीट से जगदीश विश्वकर्मा ने ही जीत हासिल की थी। 

 

4.  मनीषा वकील, राज्यमंत्री : वडोदरा शहर से मनीषा वकील भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। मनीषा भूपेंद्र पटेल सरकार में राज्यमंत्री हैं। 2017 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार मनीषा के खिलाफ कांग्रेस ने गुणवंतराय परमार और आम आदमी पार्टी ने जीगरभाई भानुप्रसाद सोलंकी को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here