Home Sports ICC Women U-19 World Cup 2023: भारतीय टीम का ऐलान, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा करेंगी कप्तानी

ICC Women U-19 World Cup 2023: भारतीय टीम का ऐलान, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा करेंगी कप्तानी

0
ICC Women U-19 World Cup 2023: भारतीय टीम का ऐलान, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा करेंगी कप्तानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

शेफाली वर्मा और ऋचा घोष सीनियर टीम के लिए भी खेलती हैं.
श्वेता सेहरावत को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है.

नई दिल्ली. अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टीम के खिलाफ आगामी द्विपक्षीय टी20 सीरीज और उसके बाद होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम का चयन किया है. द्विपक्षीय और इसके बाद जनवरी में होने वाले अंडर-19 महिला वनडे वर्ल्ड कप की कप्तानी भारत की महिला सीनियर टीम की ओपनर शेफाली वर्मा करेंगी.

आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप का पहला संस्करण हैं, जिसमें 16 टीमें शामिल होंगी. यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक खेला जाएगा. भारत को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है. प्रत्येक समूह की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी, जहां टीमों को छह के दो समूहों में रखा जाएगा.

U19 Womens T20 World Cup: पहली बार खेला जाना है महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप, जानें भारत का फुल शेड्यूल

प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें फिर सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 27 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को इसी मैदान पर होगा.

” isDesktop=”true” id=”5002575″ >

दक्षिण अफ्रीका और अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए महिला भारतीय टीम:

शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सेहरावत (उप कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, ऋषिता बासु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्श्वी चोपड़ा, तीस्ता सधु, फलक नाज, शबनम.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशाश्री.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच समय वेन्यू
27-दिसंबर-22 दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम भारत महिला अंडर-10 1.30 PM टुक्स ओवल, प्रिटोरिया
29-दिसंबर-22 दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम भारत महिला अंडर-10 5.15 PM टुक्स ओवल, प्रिटोरिया
31-दिसंबर-22 दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम भारत महिला अंडर-10 1.30 PM टुक्स ओवल, प्रिटोरिया
02-जनवरी-23 दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम भारत महिला अंडर-10 5.15 PM टुक्स ओवल, प्रिटोरिया
04-जनवरी-23 दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम भारत महिला अंडर-10 1.30 PM टुक्स ओवल, प्रिटोरिया

Tags: Cricket world cup, Indian women cricketer, Shafali verma, Women cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here