Home Sports IND vs BAN सीरीज में नहीं खेल रहे सूर्यकुमार यादव, फिर भी उनकी मौजूदगी हुई दर्ज, जानिए कैसे?

IND vs BAN सीरीज में नहीं खेल रहे सूर्यकुमार यादव, फिर भी उनकी मौजूदगी हुई दर्ज, जानिए कैसे?

0
IND vs BAN सीरीज में नहीं खेल रहे सूर्यकुमार यादव, फिर भी उनकी मौजूदगी हुई दर्ज, जानिए कैसे?

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्या रोहित ने मीरपुर वनडे में किया था सूर्यकुमार यादव के बल्ले का इस्तेमाल?
रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में 31 गेंद में 27 रन बनाए थे

नई दिल्ली. ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई बल्लेबाज अपना बैट छोड़कर, किसी और के बल्ले का इस्तेमाल करे. हालांकि, भारत-बांग्लादेश के बीच मीरपुर में हुए पहले वनडे में ऐसा ही देखने को मिला. इस मैच में रोहित शर्मा, जिस बल्ले से खेल रहे थे, उसपर सूर्यकुमार यादव का नाम लिखा हुआ था. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद ही फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि मीरपुर वनडे में रोहित ने सूर्यकुमार यादव के बल्ले का इस्तेमाल किया था. हालांकि, इसमें सच्चाई कितनी है, यह किसी को नहीं पता. बता दें कि सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है. उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. सूर्यकुमार बांग्लादेश दौरे से पहले न्यूजीलैंड गए थे और अपने टी20 करियर का दूसरा शतक ठोका था.

रोहित और सूर्यकुमार लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ खेल रहे. दोनों मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के साथ ही आईपीएल में भी एक ही टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से उतरते हैं. ऐसे में अगर रोहित ने सूर्यकुमार के बल्ले का इस्तेमाल भी किया हो, तो कोई बड़ी बात नहीं है. रोहित का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो भारतीय पारी के 5वें ओवर का है. इस ओवर में रोहित ने हसन महमूद की एक गेंद को कवर्स की तरफ खेला था. उसी दौरान उनके बल्ले के निचले हिस्से में ‘SK Yadav’ लिखा हुआ नजर आया. हालांकि, यह काफी जल्दी में हुआ. लेकिन, कैमरे में जरूर कैद हुआ. इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं रोहित ने मीरपुर वनडे में सूर्यकुमार के बल्ले का इस्तेमाल किया.

Tags: India vs Bangladesh, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here