[ad_1]

MCD Exit Poll
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग हुई। सात दिसंबर को नतीजे आएंगे। उससे पहले ही आज सोमवार को गुजरात, हिमाचल और उपचुनावों के बाद दिल्ली एमसीडी चुनाव के भी एग्जिट पोल आ गए हैं। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर है। आम आदमी पार्टी पहली बार एमसीडी में ‘छोटी सरकार’ बना सकती है। ज्यादातर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत के संकेत मिले हैं। वहीं, भाजपा दूसरे नंबर और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रह सकती है। आइए जानते हैं पांच बड़े एग्जिट पोल के नतीजे।
दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत के संकेत
इंडिया टुडे एक्सिस के मुताबिक, दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत के संकेत मिले हैं। 250 सीटों में से भाजपा को 69 से 91 और आप को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस तीन से सात सीटों पर सिमटने का अनुमान है।
भाजपा- 69 से 91 सीटें
आप- 149 से 171 सीटें
कांग्रेस- 3 से सात सीटें
अन्य- 00
[ad_2]
Source link