Home Sports PAK vs ENG: इंग्लैंड के लिए आई ये भयानक खबर, टीम का सबसे विस्फोटक खिलाड़ी अचानक हो गया बाहर

PAK vs ENG: इंग्लैंड के लिए आई ये भयानक खबर, टीम का सबसे विस्फोटक खिलाड़ी अचानक हो गया बाहर

0
PAK vs ENG: इंग्लैंड के लिए आई ये भयानक खबर, टीम का सबसे विस्फोटक खिलाड़ी अचानक हो गया बाहर

[ad_1]

Pakistan vs England: इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में लियाम लिविंगस्टोन के रूप में बड़ा झटका लगा है. लिविंगस्टोन घुटने की चोट के कारण मंगलवार को स्वदेश वापसी करेंगे और बाकि बचे दो मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. आईसीसी के अनुसार, रावलपिंडी में पहले टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान लिविंगस्टोन के दाहिने घुटने में चोट लग गई और 29 वर्षीय खिलाड़ी अब मंगलवार को इलाज के लिए स्वदेश वापसी करेंगे.

इंग्लैंड के लिए आई ये भयानक खबर

इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बचे दो मैचों के लिए अभी तक कोई खिलाड़ी नहीं चुना है. हालांकि, चयनकर्ताओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं कि वे शुक्रवार को मुल्तान में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए किस खिलाड़ी को शामिल करेंगे. तेज गेंदबाज मार्क वुड के दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है, क्योंकि वह अपने कूल्हे की समस्या के कारण सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी फिटनेस साबित करने में विफल रहे. 

टीम का सबसे विस्फोटक खिलाड़ी अचानक हो गया बाहर

वहीं, 18 वर्षीय स्पिनर रेहान अहमद भी टीम में शामिल हो सकते हैं और इंग्लैंड के अब तक के सबसे युवा टेस्ट खिलाड़ी बन सकते हैं. लिविंगस्टोन रावलपिंडी में अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे थे और दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहली पारी में नौ रन बनाए और फिर दूसरी पारी में नाबाद सात रन का योगदान दिया.

(Source – IANS)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here