[ad_1]
09:13 AM, 05-Dec-2022
पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन ने किया मतदान
वहीं, खतौली में मतदान केंद्र पर पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन ने मतदान किया। मतदान के बाद वोटर पर्ची दिखाते हुए।
09:01 AM, 05-Dec-2022
शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान
मैनपुरी के किशनी नगर और क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मतदाता सुबह से ही मतदान स्थल पर वोट डालने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात है। वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाती महिलाएं।
08:47 AM, 05-Dec-2022
पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना: आजम खां
सपा नेता आजम खां ने कहा कि बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना। एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोगों ने घरों में ताला लगाकर पलायन किया। हर जगह कहा जा रहा कि वोट डालने मत जाना।
बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना। एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोगों ने घरों में ताला लगाकर पलायन किया। हर जगह कहा जा रहा कि वोट डालने मत जाना: आज़म खान, SP, रामपुर #MainpuriByElection pic.twitter.com/RfzAlcPd97
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
08:37 AM, 05-Dec-2022
समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी: अभय राम यादव
समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी।
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला।
उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी।” #MainpuriByElection pic.twitter.com/fdg78DLyNt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
08:23 AM, 05-Dec-2022
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने वोट डाला
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2022: इटावा में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा हमारी पार्टी जिस प्रकार से जीतते आ रही है वैसे ही जीतेगी।
Saifai, Etawah (UP) | SP MP Ram Gopal Yadav cast his vote for the #MainpuriByElection today.
He says, “Dimple Yadav (party’s candidate for the by-election) will win with three times more votes than what Netaji (Mulayam Singh Yadav) used to get.” pic.twitter.com/5fADldj4uv
— ANI (@ANI) December 5, 2022
08:03 AM, 05-Dec-2022
मतदान केंदों पर मतदाताओं की संख्या कम
रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। अभी मतदान केंदों पर मतदाताओं की संख्या कम है। इक्का-दुक्का मतदाता ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं। अभी हल्का कोहरा है। इस वजह से भी मतदाता कम संख्या में निकल रहे हैं। धूप निकलने के बाद मतदान की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।
07:53 AM, 05-Dec-2022
मैनपुरी में ये प्रत्याशी हैं मैदान में
डिंपल यादव, सपा
रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा
भूपेंद्र सिंह धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल
सुषमा देवी, निर्दलीय
सुरेश चंद्र, निर्दलीय
07:31 AM, 05-Dec-2022
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए शुरू हुआ मतदान
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के तहत जिले के 1756 मतदेय स्थलों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मोकपोल के बाद मतदान शुरू कराया गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती के साथ ही सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है।
06:40 AM, 05-Dec-2022
मतदान के लिए ये पहचान पत्र होंगे मान्य
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र भी मान्य होंगे। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट व फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज शामिल हैं।
06:23 AM, 05-Dec-2022
महिला उम्मीदवार भी मैदान में
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें दो महिलाएं हैं। वहीं खतौली विधानसभा क्षेत्र से 14 व रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। खतौली से चार महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।
05:45 AM, 05-Dec-2022
Uttar Pradesh Bypolls Live: वोटिंग के बीच आजम खां का बड़ा आरोप, पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना
यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस उप चुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिला व 132 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदान स्थलों पर जो भी मतदाता शाम 6 बजे मौजूद रहेंगे, वो सभी मतदान कर सकेंगे। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
[ad_2]
Source link