Home Sports झारखंड का डेविड मुंडा भारतीय रग्बी टीम में शामिल, खूंटी समेत राज्यभर के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल

झारखंड का डेविड मुंडा भारतीय रग्बी टीम में शामिल, खूंटी समेत राज्यभर के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल

0
झारखंड का डेविड मुंडा भारतीय रग्बी टीम में शामिल, खूंटी समेत राज्यभर के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल

[ad_1]

हाइलाइट्स

झारखंड के डेविड मुंडा का चयन भारतीय रग्बी टीम में हुआ.
डेविड मुंडा झारखंड के खूंटी डीएवी स्कूल में 10वीं के छात्र हैं.
खूंटी निवासी डेविड मुंडा पिछले चार साल से रग्बी खेल रहे हैं.

रांची. हॉकी, तीरंदाजी और फुटबॉल के बाद रग्बी के खेल में भी झारखंड ने जोरदार दस्तक दी है. खूंटी के डेविड मुंडा अंडर 18 भारतीय रग्बी टीम में शामिल किये गए हैं. इस खबर के आने बाद खूंटी समेत राज्यभर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. झारखंड के खूंटी के रहने वाले डेविड मुंडा पिछले चार साल से रग्बी खेल रहे हैं. टीम में अंतिम 13 में चयन होने के बाद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए वह मुंबई से मंगलवार को कठमांडू नेपाल के लिए रवाना हो गए. डेविड मुंडा का चयन अंडर 18 के 7 टीम में हुआ है.

दरअसल, 10 से 11 दिसंबर 2022 के बीच काठमांडू, नेपाल में U18 बॉयज रग्बी 7s प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. इसमें शामिल होने के लिए भारतीय टीम मंगलवार को रवाना हो गई. हालांकि, चयन को लेकर 8 नवंबर से 4 दिसंबर तक शिवाजी छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भालेवाड़ी, पुणे में कठिन चयन प्रक्रिया का दौर चला. इसमें संभावित 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया. जिसके बाद मंगलवार को अंतिम 13 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली. जिसमें झारखंड के डेविड मुंडा भी शामिल हैं.

डेविड मुंडा का चयन उनके पूर्व में किये गये बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया. 2021 में भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता, 2022 में पटना में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता और 2022 में भुवनेश्वर में आयोजित अंडर 18 कैम्प के आधार पर संभावित 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ था.

आपके शहर से (रांची)

डेविड मुंडा के कोच एजाज अश्दक ने बताया कि डेविड मुंडा चार साल से रग्बी खेल रहे हैं. कोच ने भारतीय टीम में डेविड के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है. डेविड दो भाई और एक बहन हैं. फिलहाल वह खूंटी डीएवी स्कूल में दसवीं के छात्र हैं.

डेविड मुंडा के भारतीय टीम में चयन होने पर झारखंड रग्बी फ़ुट्बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु जलान, वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव मो. एजाज असदक और झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक समेत सभी जिलों के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है.

Tags: Jharkhand news, Ranchi news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here