Home Sports बांग्लादेश में शर्मनाक हार के बाद रोहित को युवराज सिंह से मिले 10 में से कप्तानी के कितने नंबर

बांग्लादेश में शर्मनाक हार के बाद रोहित को युवराज सिंह से मिले 10 में से कप्तानी के कितने नंबर

0
बांग्लादेश में शर्मनाक हार के बाद रोहित को युवराज सिंह से मिले 10 में से कप्तानी के कितने नंबर

[ad_1]

हाइलाइट्स

युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को दिए कप्तानी के लिए नंबर
बांग्लादेश में भारत को मिली शर्मनाक हार

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शर्मनाक हार मिली. टीम इंडिया ने मेजबान की सधी गेंदबाजी के आगे 186 रन पर ही घुटने टेक दिए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए 136 रन पर 9 विकेट गंवाने के बाद भी बांग्लादेश ने जब जीत हासिल की तो उसके बाद रोहित की कप्तानी सवालों के घेरे में आ गई. अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने उनकी कप्तानी को रेटिंग दी है.

विराट कोहली की जगह पर टीम इंडिया के फुलटाइम कप्तान बनने से पहले रोहित का प्रदर्शन अच्छा था. न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को उन्होंने द्विपक्षीय सीरीज में जीत दिलाई. एशिया कप में इस साल टीम इंडिया पहले दौर से बाहर हो गई और टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भी उसे इंग्लैंड से शर्मनाक हार मिली थी. इन सभी मुकाबलों के बाद रोहित और कोच राहुल द्रविड़ की आलोचना हो रही है.
” isDesktop=”true” id=”5009565″ >

द्रविड़ और रोहित दोनों के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक बेवसाइट स्पोर्ट्स कीड़ा के सवाल का जवाब देते हुए कुछ ऐसा लिखा जो चर्चा में है.

News18 Hindi

बांग्लादेश में भारतीय टीम को रोहित की कप्तानी में मिली हार के बाद 10 में से रोहित शर्मा की कप्तानी को नंबर देने के लिए कहा गया था. युवराज सिंह ने इस जवाब में कहा मैं तो रोहित के 10 में से पूरे 10 नंबर दूंगा.

रोहित ने अब तक 17 वनडे में कप्तानी करते हुए 13 में टीम को जीत दिलाई है जबकि 4 में हार का सामना किया है. 51 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 39 जीत है जबकि 12 मैच में टीम हारी है. टेस्ट में सिर्फ 2 ही मैचों में कप्तानी की है और दोनों में जीत हासिल की है.

Tags: India vs Bangladesh, Rahul Dravid, Rohit sharma, Yuvraj singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here