[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा वनडे करो या मरो का है
टीम इंडिया दो रफ्तार के सौदागर को दे सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बुधवार को खेलना है. रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने टीम इंडिया को 1 विकेट से हरा सीरीज में बढ़त हासिल की थी. रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी करो या मरो के इस मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. टीम इंडिया ने दूसरे वनडे से पहले जमकर प्रैक्टिस की है और ज्यादा जोर गेंदबाजी पर ही था.
मीरपुर वनडे में भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ खराब गेंदबाजी की वजह से हार मिली थी. मुकाबले में टीम को गेंदबाजों ने जीत की स्थिति में पहुंचाने के बाद आखिरी वक्त में वो दबाव बनाने में नाकाम रहे.

पहले वनडे में टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को डेब्यू करने का मौका मिला था. अब उम्मीद है कि उनके साथ पिछले दौरे में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले एक और रफ्तार के सौदागर को मौका दिया जा सकता है.
टीम इंडिया के प्रैक्टिस में रफ्तार के सौदागर
बीसीसीआई ने दो दूसरे वनडे से पहले तस्वीरें साझा की हैं उसमें गेंदबाज नेट्स पर जमकर पसीना बहाते नजर आए. कुलदीप से साथ गेंदबाजी कोच नेट्स में बातें करते नजर आए और उनको कुछ अहम टिप्स दिए. वही नई सनसनी बनकर उभरे उमरान मलिक ने भी जमकर गेंदबाजी प्रैक्टिस की.

ये दोनों ही गेंदबाज 145 kmph की रफ्तार से गेंद डालते हैं. उमरान को 153 kmph की रफ्तार तक गेंद डाल चुके हैं. टीम इंडिया का इरादा रफ्तार से बांग्लादेश की टीम पर वार करने का लग रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, Rahul Dravid, Rohit sharma, Umran Malik
FIRST PUBLISHED : December 06, 2022, 18:41 IST
[ad_2]
Source link