[ad_1]

फीफा विश्व कप में आज रोनाल्डो स्विट्जरलैंड के खिलाफ कमाल करना चाहेंगे
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मोरक्को और स्पेन के बीच है। यह मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरे मैच में पुर्तगाल की टीम स्विट्जरलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला देर रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा। रोनाल्डो की पुर्तगाल भी खिताब जीतने के दावेदारों में शामिल है। वहीं, स्पेन की टीम भी मोरक्को से काफी मजबूत है। दोनों टीमें अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेंगी। वहीं यहां हारने वाली दोनों टीम विश्व कप से बाहर हो जाएंगी।
नॉकआउट मुकाबलों में पेनल्टी शूटआउट की भी प्रक्रिया होती है। फुल टाइम पर ड्रॉ रहने पर 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाता है। इसमें भी मैच ड्रॉ रहने पर पेनल्टी शूटआउट में मैच के नतीजे आते हैं। पेनल्टी शूटआउट में ही क्रोएशिया ने जापान को 3-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई है।
[ad_2]
Source link