Home Sports IND vs BAN, 2nd ODI: चोटिल शार्दुल ठाकुर को रिप्लेस कर सकते हैं उमरान मलिक, जानें कैसी होगी प्लेइंग XI

IND vs BAN, 2nd ODI: चोटिल शार्दुल ठाकुर को रिप्लेस कर सकते हैं उमरान मलिक, जानें कैसी होगी प्लेइंग XI

0
IND vs BAN, 2nd ODI: चोटिल शार्दुल ठाकुर को रिप्लेस कर सकते हैं उमरान मलिक, जानें कैसी होगी प्लेइंग XI

[ad_1]

हाइलाइट्स

शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल पर फैसला अभ्यास सत्र के बाद होगा.
मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर उमरान मलिक को लिया गया.
ईशान किशन और राहुल त्रिपाठी को करना पड़ सकता है बेंच पर इंतजार.

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले एक क्वॉलिटी टीम बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सर्किट में एक नई यात्रा शुरू कर दी है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी वनडे टीम में हो गई है. भारतीय टीम बांग्लादेश में मेजबान टीम की चुनौती का सामना कर रही है. पहले वनडे में हार एक विकेट से मिली हार के बाद भारतीय टीम ने दूसरे वनडे के लिए कमर कस ली है. हालांकि, टीम इंडिया लगातार खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है. तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पहले वनडे में अपने स्पैल के दौरान असहज था. हालांकि, मेडिकल टीम उनकी स्थिति की गंभीरता की जांच करेगी और उनकी उपलब्धता पर फैसला लेगी. टीम में शामिल हुए उमरान मलिक दूसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. अगर टीम प्रबंधन शार्दुल को जोखिम में नहीं डालना चाहता है तो उमरान के प्लेइंग इलेवन में आने की संभावना है.

ठंड और शुष्क परिस्थितियों के बावजूद शार्दुल ठाकुर को ढाका में पहले वनडे के दौरान लगातार ऐंठन का सामना करना पड़ा. लेकिन यह एक मांसपेशियों की चोट है और टीम प्रबंधन आने वाली टेस्ट सीरीज के साथ उन्हें जोखिम में नहीं डाल सकता है. वहीं, मोहम्मद शमी के टेस्ट सीरीज के लिए फिट होने की संभावना नहीं है. बीसीसीआई पहले ही वनडे में मोहम्मद शमी के प्रतिस्थापन के रूप में उमरान मलिक को भेज चुका है. वह मंगलवार को अभ्यास में शामिल होंगे. उनके उपलब्ध होने से भारत के पास शार्दुल का सीधा विकल्प होगा. हालांकि, भारत टीम प्रबंधन को अक्षर पटेल के बारे में भी सोचना होगा.

अजिंक्य रहाणे के बेटे की पहली झलक आई सामने, नाम भी रखा है बेहद प्यारा

अक्षर पटेल की पसली में लगी है चोट
शनिवार को अभ्यास के दौरान अक्षर पटेल की पसली में चोट लग गई थी. वह पहले वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. इसकी संभावना कम ही है कि वह बुधवार (7 दिसंबर) को ढाका में होने वाले दूसरे वनडे में खेलेंगे. लेकिन अगर वह पूरी तरह से फिट होते हैं तो शाहबाज अहमद की जगह लेंगे.

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर है फिक्स
केएल राहुल पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह विकेटकीपिंग करेंगे और नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे. ऐसे में ईशान किशन के प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की कोई उम्मीद ही नहीं बचती है, क्योंकि शिखर धवन और रोहित शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं. ईशान सिर्फ तभी आ सकते हैं, यदि धवन या रोहित में से कोई चोटिल हो जाए. हालांकि, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर स्थितियों के आधार पर मध्य क्रम में स्थानों की अदला-बदली कर सकते हैं. केएल राहुल ने रविवार को नंबर 5 पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन बुधवार को वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ को डेट कर रही हैं सयाली संजीव? अफेयर पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

राहुल त्रिपाठी को भी करना होगा इंतजार
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फिक्स है तो अभी राहुल त्रिपाठी को भी लंबे समय तक बेंच पर बैठना पड़ सकता है. अक्षर पटेल पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं थे. उन्हें पसली में चोट लगी है. शार्दुल की तरह मंगलवार को अभ्यास के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर फैसला किया जाएगा.

कुलदीप सेन और वाशिंगटन सुंदर बनाए रखेंगे अपनी जगह
वाशिंगटन सुंदर अच्छे प्रदर्शन के बाद अपनी जगह बनाए रखेंगे. तेज गेंदबाजी क्रम में भारत के पास बेंच पर बिठाने के ज्यादा विकल्प नहीं हैं. अगर शार्दुल अनफिट होते हैं तो उमरान मलिक उनकी जगह लेंगे. डेब्यू वनडे में रन लुटाने के बावजूद कुलदीप सेन अपनी जगह बनाए रखेंगे.

बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद/अक्षर पटेल (फिटनेस पर आधारित), शार्दुल ठाकुर/उमरान मलिक (फिटनेस पर आधारित), दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन.

IND vs BAN 2nd ODI: लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा वनडे SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा. मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारत बनाम बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच की लाइव टेलीकास्ट फ्री में डीडी स्पोर्ट्स (DD SPORTS)पर देख सकते हैं.

Tags: Axar patel, India vs Bangladesh, Shardul thakur, Umran Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here