[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रीलंका प्रीमियर लीग में हसारंगा ने लिया हैट्रिक
टूर्नामेंट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज
नई दिल्ली. श्रीलंका के धुरंधर स्पिनर वनिंदु हसारंगा की फिरकी ने फिर से कमाल दिखाया है. श्रीलंका में खेली जा रही श्रीलंका प्रीमियर लीग में मंगलवार को उन्होंने कैंडी फेलकॉन्स की तरफ से खेलते हुए कोलंबो स्टार्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंडी की टीम ने आंद्रे फ्लेचर की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 1 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा कर दिया.
वनिंदु हसारंगा ने कोलंबो के खिलाफ सातवें ओवर में हैट्रिक लेने का कमाल कर दिखाया. ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने अपने ही देश के दिग्गज दिनेश चांदीमल को चलता किया. इसके बाद अगली गेंद पर बेनी हॉवेल का विकेट चटकाया. ओवर की 5वीं गेंद पर सीखुगे प्रसन्ना को आउट कर इस गेंदबाज ने हैट्रिक पूरी कर ली. टूर्नामेंट में वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lanka premier league, Wanindu Hasaranga
FIRST PUBLISHED : December 06, 2022, 22:31 IST
[ad_2]
Source link