Home Sports LPL Live Streaming: 5 टीमें, 18 दिन… 24 मैच.. इस विदेशी T20 लीग में लगेगा सितारों का जमावड़ा, इंडिया में ऐसे देखें लाइव

LPL Live Streaming: 5 टीमें, 18 दिन… 24 मैच.. इस विदेशी T20 लीग में लगेगा सितारों का जमावड़ा, इंडिया में ऐसे देखें लाइव

0
LPL Live Streaming: 5 टीमें, 18 दिन… 24 मैच.. इस विदेशी T20 लीग में लगेगा सितारों का जमावड़ा, इंडिया में ऐसे देखें लाइव

[ad_1]

हाइलाइट्स

लंका प्रीमियर लीग के तीसरे एडिशन का आयोजन मंगलवार से हो रहा है
LPL 2022 का फाइनल मुकाबला 23 दिसंबर को प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा
लंका प्रीमियर लीग का पहला मैच जाफना किंग्स और गॉल ग्लेडिएटर्स के बीच होगा

नई दिल्ली. लंका प्रीमियर लीग (LPL) के तीसरे एडिशन का आयोजन मंगलवार (6 दिसंबर) से हो रहा है. इस टी20 टूर्नामेंट में दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे. 17 दिन में कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे. इस लीग में जाफना किंग्स, गॉल ग्लेडिएटर्स, कोलंबो स्टार्स, कैंडी फाल्कंस और दांबुला जॉयंट्स सहित कुल 5 टीमें चैंपियन बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती हुई नजर आएंगी.

राउंड रॉबिन स्टेज में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर सहित फाइनल (23 दिसंबर) को खेला जाएगा. थिसारा परेरा (Thisara Perera) की कप्तानी वाली जाफना किंग्स और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की अगुआई वाली गॉल ग्लेडिएटर्स की टीम के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा.

टूर्नामेंट के मुकाबले श्रीलंका के तीन वेन्यू पर खेले जाएंगे. हंबनतोता का महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और कोलंबेा के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे.

  • लंका प्रीमियर लीग (2022) के मुकाबलों का भारत में टीवी पर किस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?

    लंका प्रीमियर लीग के मुकाबलों को आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर देख सकते हैं.

  • लंका प्रीमियर लीग के मुकाबलों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग (Lanka Premier League Streaming) कहां देखें?

    लंका प्रीमियर लीग के मुकाबलों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव (Sony Liv) एप्प पर देख सकते हैं.

  • लंका प्रीमियर लीग के पहले दिन कितने मैच खेले जाएंगे?

    लंका प्रीमियर लीग के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे.

  • लंका प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा?

    लंका प्रीमियर लीग का पहला मैच मंगलवार (6 दिसंबर) को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा.

  • लंका प्रीमियर लीग का दूसरा मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

    कोलंबो स्टार्स और कैंडी फाल्कंस के बीच दूसरा मैच मंगलवार (6 दिसंबर) को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

  • ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

    FIRST PUBLISHED : December 06, 2022, 06:00 IST

    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here