[ad_1]
नई दिल्ली. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने क्रिकेट के मैदान पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. वे छक्के-चौके के लिए जाने जाते थे. वे टेस्ट क्रिकेट में 2 तिहरे शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं. अब उनका बेटा बड़ा कारनामा करने को तैयार है. आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) को अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में जगह मिली है. ऐसे में वे यहां अच्छा प्रदर्शन करके सबका ध्यान खींचना चाहेंगे. मौजूदा समय में टीम इंडिया से खेल रहे विराट कोहली, ऋषभ पंत और शिखर धवन दिल्ली की घरेलू टीम से खेलते रहे हैं. अब आर्यवीर के पास ऐसा करने का मौका है.
डीडीसीए ने मंगलवार को बिहार के खिलाफ मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय अपनी अंडर-16 की टीम घोषित की. इसमें आर्यवीर को भी जगह मिली है. हालांकि वे 11 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना सके. जूनियर क्रिकेटर सचिन भी दिल्ली की ओर से खेल रहे हैं. टीम को अगले मुकाबले में 11 दिसंबर को गुजरात से भिड़ना है. उम्मीद की जा रही है कि आर्यवीर को उस मैच में मौका मिल सकता है. डीडीसीए के जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन आकाश मल्होत्रा ने कहा कि आर्यवीर ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: DDCA, Delhi, Team india, Virender sehwag
FIRST PUBLISHED : December 06, 2022, 18:50 IST
[ad_2]
Source link