[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. पहले दो लगातार मुकाबले जीतकर मेजबान ने सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. दूसरे मुकाबले में मेहदी हसन मिराज के शतक के दम पर टीम ने 7 विकेट पर 271 रन बनाए थे. भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर 266 रन तक ही पहुंच पाई. मैच में गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की. उन्होंने हाथ पर पट्टी बंधे होने के बाद भी तेज अर्धशतक जमाया.
चोटिल होने के बाद भी उतरे बल्लेबाजी करने
भारतीय टीम के कप्तान ने टीम इंडिया के लिए मुश्किल में आकर ऐसी पारी खेली जिसे याद किया जाएगा. चोट की वजह से उनके अंगुठे पर पट्टी बंधी थी और इसके बावजूद मैदान पर उतरने का फैसला लिया. बल्ला थामे खेलने उतरे और एक दो नहीं बल्कि 5 छक्के जमाते हुए मैच को आखिरी ओवर में पहुंचाया. कप्तान ने मैच भारत की झोली में डाल ही दिया था लेकिन मुस्तफिजुर रहमान ने अनुभव दिखाते हुए मैच बचा लिया.
रोहित ने खेली तूफानी पारी
भारतीय टीम ने जब 8 विकेट गंवा दिए तब कप्तान रोहित शर्मा ने चोट की परवाह ना करते मैदान पर उतरने का फैसला लिया. 231 रन के स्कोर पर भारत का 8वां विकेट गिरा था और भारत से जीत दूर नजर आ रहा था. ऐसे में महज 28 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्के जमाते हुए इस धुरंधर ने 51 रन की पारी खेल डाली. आखिरी दो गेंद पर 12 रन की जरूरत थी लेकिन रोहित 1 ही छक्का लगाने में कामयाब हो पाए.
भारत ने गंवाई सीरीज
बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद अब टीम इंडिया आखिरी मुकाबले में सम्मान बचाने उतरेगी. पहला मुकाबला मेजबान टीम ने 1 विकेट से जीता था जबकि दूसरे मैच में 5 रन से जीत हासिल की. 2-0 की अजेय बढ़त का मतलब है कि तीन मैचों की सीरीज बांग्लादेश के नाम हो चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, KL Rahul, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 07, 2022, 20:00 IST
[ad_2]
Source link