Home Sports रोहित की तूफानी फिफ्टी के बाद कोच राहुल द्रविड़ बोले, अगला मैच नहीं खेलेंगे वो, जाना होगा मुंबई

रोहित की तूफानी फिफ्टी के बाद कोच राहुल द्रविड़ बोले, अगला मैच नहीं खेलेंगे वो, जाना होगा मुंबई

0
रोहित की तूफानी फिफ्टी के बाद कोच राहुल द्रविड़ बोले, अगला मैच नहीं खेलेंगे वो, जाना होगा मुंबई

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा के चोट पर राहुल द्रविड़ ने दिया अपडेट
द्रविड़ ने कहा रोहित शर्मा भारत लौटेंगे

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के चोटिल खिलाड़ियों की परेशानी हल होने का नाम नहीं ले रही. बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में तीन खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं. कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग के वक्त चोट वहीं गेंदबाजी दीपक चाहर इसी मैच के दौरान चोटिल हो गए. मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि रोहित शर्मा और दीपक चाहर ही नहीं बल्कि डेब्यू करने वाले गेंदबाज कुलदीप सेन भी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम को तीन मैचों की सीरीज के लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के हार की वजह खिलाड़ियों की चोट रही. रोहित फिल्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे लेकिन मुश्किल में फंसी टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरे. बाएं हाथ के अंगुठे पर पट्टी लगाए हुए उन्होंने अर्धशतक जमाया और मैच को आखिरी गेंद तक ले गए. अगर वो चोटिल नहीं होते और ओपनिंग करने आते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और होता.

मैच के बाद कोच द्रविड़ ने खिलाड़ियों को चोट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला नहीं खेलेंगे, वो अगली फ्लाइट से भारत लौटेंगे. उनको मुंबई में चोट को लेकर एक्सपर्ट से मिलेंगे. उनकी निरगानी में ही उनकी फिटनेस पर काम किया जाएगा. कुलदीप सेन और दीपक चाहर भी बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही सीरीज से बाहर हो गए हैं.”

Tags: India vs Bangladesh, Rahul Dravid, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here