Home Sports 1 हाथ में पट्टी बांध रोहित ने लगाई तूफानी फिफ्टी, फैंस का दिल पसीजा, ट्वीटर पर सबने लिखी एक ही बात…

1 हाथ में पट्टी बांध रोहित ने लगाई तूफानी फिफ्टी, फैंस का दिल पसीजा, ट्वीटर पर सबने लिखी एक ही बात…

0
1 हाथ में पट्टी बांध रोहित ने लगाई तूफानी फिफ्टी, फैंस का दिल पसीजा, ट्वीटर पर सबने लिखी एक ही बात…

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा ने चोट के बाद भी बांग्लादेश के खिलाफ की बल्लेबाजी
फिफ्टी लगाने के बाद भी रोहित टीम को जीत नहीं दिला पाए.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने के बाद एक हाथ में पट्टी लगाकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टीम को मुश्किल में फंसा देकर कप्तान ने दर्द की परवाह ना करते हुए बल्ला उठाया और तूफानी पारी खेल डाली. मैच को रोहित ने लगभग भारत की झोली में डाल ही दिया था लेकिन जीत आते आते रह गई. अपने कप्तान की दिलेरी देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने एक अजब संदेश दिया. सबने मिलकर उनको लिखे संदेश को ट्रेंड में ला दिया.

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहदी हसन मिराज के शतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट पर 266 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने महज 65 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने अर्धशतक बनाकर टीम की लाज बचाई.

News18 Hindi

213 रन पर जब 8 विकेट गिर गए थे तो आखिरकार चोटिल होने के बाद भी कप्तान रोहित ने मैदान पर कदम रखा. 28 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्के जमाते हुए 51 रन की पारी खेल मैच आखिरी ओवर तक पहुंचाया. 5 रन से भारत जीत से दूर रह गया लेकिन अपनी पारी के रोहित ने सबका दिल जीत लिया.

News18 Hindi

रोहित की पारी को देखने के बाद फैंस एक सुर में यही मांग करते नजर आए कि आखिर पहले बल्लेबाजी करने क्यों नहीं उतरे आप.

News18 Hindi
एक यूजर ने लिखा वाह क्या गजब के फाइटर हैं आप. आपके लिए दिल में सम्मान और बढ़ गया.

News18 Hindiएक ने लिखा आपने जैसा काम आज कर दिया उससे तो आपका दर्जा और भी बढ़ गया.

News18 Hindi
एक ने लिखा आखिर घायल शेर कितना खतरनाक हो सकता है ये आपने दिखा दिया.

Tags: India vs Bangladesh, KL Rahul, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here