Home Breaking News Delhi MCD Election 2022: ‘केजरीवाल से जो टकराएगा, वो जीरो हो जाएगा’, अभी से जीत के जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता

Delhi MCD Election 2022: ‘केजरीवाल से जो टकराएगा, वो जीरो हो जाएगा’, अभी से जीत के जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता

0

[ad_1]

हाथ में पोस्टर पकड़े आप कार्यकर्ता

हाथ में पोस्टर पकड़े आप कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज यानी बुधवार को जारी होंगे। एमसीडी के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कभी आम आदमी पार्टी तो कभी भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है। भाजपा और आम आदमी के कार्यकर्तओं में पूरा जोश देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यालय से जश्न की तस्वीरें सामने आई हैं। 

आप कार्यकर्ता अभी से जीत का जश्न मनाने में लगे हैं। इस बीच एक कार्यकर्ता के हाथ में पोस्टर नजर आया, जिसपर लिखा था, ‘केजरीवाल से जो टकराएगा, वो जीरो हो जाएगा।’ पोस्टर में आगे लिखा है कि केजरीवाल से बिजली, पानी, बस टिकट और कांग्रेस टकराए तो वो जीरो हो गए, आज भाजपा की बारी है। बता दें कि आज 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला होगा। 

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अधिक सफलता नहीं प्राप्त करने वाली भाजपा का नगर निगम के चुनाव में दबदबा रहा है। निगम के अब तक हुए 11 चुनावों में से सात बार भाजपा (जनसंघ व जनता पार्टी) ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस तीन बार जीतने में सफल रही। 

वहीं, निगम के पहले चुनाव में वर्ष 1958 के दौरान किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। आम आदमी पार्टी दूसरी बार नगर निगम चुनाव लड़ रही है। वर्ष 2017 में उसे पहले चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब इस बार भाजपा दबदबा बरकरार रखेगी या फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस उसे रोक पाएंगे इसका खुलासा आज हो जाएगा।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here