Home Sports FIFA WC: रामोस का धमाकेदार प्रदर्शन, स्विट्जरलैंड को हराकर पुर्तगाल की क्वार्टर फाइनल में एंट्री

FIFA WC: रामोस का धमाकेदार प्रदर्शन, स्विट्जरलैंड को हराकर पुर्तगाल की क्वार्टर फाइनल में एंट्री

0
FIFA WC: रामोस का धमाकेदार प्रदर्शन, स्विट्जरलैंड को हराकर पुर्तगाल की क्वार्टर फाइनल में एंट्री

[ad_1]

Portugal vs Switzerland, FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल ने दमदार खेल दिखाते हुए फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. उसने अल दायेन के लुसैल स्टेडियम में खेले गए राउंड ऑफ 16 के मैच में स्विट्जरलैंड को 6-1 से मात दी. इस तरह पुर्तगाल साल 2006 के बाद पहली बार इस वैश्विक टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने में कामयाब रहा. अब क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल की भिड़ंत मोरक्को से होगी.

पहले हाफ में केवल 2 गोल

पुर्तगाल के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए और ऐसे लगा कि टीम केवल और केवल बड़ी जीत के मकसद से उतरी है. उसने पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली. गोंसालो रामोस ने 17वें मिनट में टीम का खाता खोला. इसके बाद कप्तान पेपे ने 33वें मिनट में गोल से बढ़त को दोगुना कर दिया. दूसरे हाफ में कुल 5 गोल हुए, जिनमें से रामोस ने दो गोल दागे. 

रामोस की हैट्रिक

दूसरे हाफ की शुरुआत के 6 मिनट बाद ही रामोस ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर दिया. फिर इसके 4 मिनट बाद राफेल गुरेरो ने गोल कर स्कोर पुर्तगाल के पक्ष में 4-0 कर दिया. स्विट्जरलैंड के लिए पहला और एकमात्र गोल 58वें मिनट में मैनुएल अकांजी ने किया. रामोस ने फिर 67वें मिनट में अपने गोल की हैट्रिक पूरी की. एक्स्ट्रा टाइम में राफेल लिओ ने टीम का छठा गोल किया और अंत में पुर्तगाल ने 6-1 से मुकाबला अपने नाम करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली.

पहली बार QF में मोरक्को 

इससे पहले मोरक्को ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. उसने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-0 से हराया. पेनल्टी शूटआउट में स्पेन एक भी गोल नहीं कर सका. 90 मिनट तक दोनों ही टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हो पाया. इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी गोल नहीं हुआ, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में बाजी मोरक्को के हाथ लगी. मोरक्को ने 2010 की फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन स्पेन को हराकर पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में एंट्री मारी.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here