Home Breaking News Gujarat Results: AAP के सीएम उम्मीदवार गढ़वी पीछे, मेवाणी भी पिछड़े, जानें सभी हॉट सीटों का हाल

Gujarat Results: AAP के सीएम उम्मीदवार गढ़वी पीछे, मेवाणी भी पिछड़े, जानें सभी हॉट सीटों का हाल

0
Gujarat Results:  AAP के सीएम उम्मीदवार गढ़वी पीछे, मेवाणी भी पिछड़े, जानें सभी हॉट सीटों का हाल

[ad_1]

गुजरात चुनाव का परिणाम आज (आठ दिसंबर) घोषित हो जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि गुजरात में 27 साल से कायम भाजपा का राज आगे जारी रहेगा या सत्ता के लिए विपक्ष का लंबा इंतजार खत्म होगा। हालांकि, तमाम एग्जिट पोल ने पहले ही अनुमान लगाया है कि इस बार भाजपा की जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा। यही नहीं पिछले कई चुनावों से ज्यादा सीटें मिलने का भी अनुमान है। 

182 सीटों वाले गुजरात में इस बार कुल 1621 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा से लेकर गुजरात सरकार के कई मंत्री तक की किस्मत भी दांव पर है। इसके अलावा आज ही पाटीदार आंदोलन चलाने वाले हार्दिक पटेल, आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, कांग्रेस नेता इंद्रनील राजगुरू जैसे दिग्गज नेताओं के भाग्य का भी फैसला हो जाएगा।

आइए जानते हैं गुजरात की ऐसी ही 10 हॉट सीटों के समीकरण। एग्जिट पोल में किस सीट से किसके जीतने का अनुमान लगाया गया है और मतगणना के बाद क्या स्थिति होगी? 

 

सीट प्रत्याशी आगे/पीछे
घाटलोडिया भूपेंद्र पटेल (भाजपा) आगे
वीरमगाम हार्दिक पटेल  (भाजपा) आगे
खंभालिया इसुदान गढ़वी (आप) पीछे
जामनगर रिवाबा जडेजा (भाजपा) आगे
राजकोट पूर्व इंद्रनील राजगुरु (कांग्रेस) पीछे
कतारगाम गोपाल इटालिया (आप) पीछे
वडगाम जिग्नेश मेवाणी (कांग्रेस) पीछे
गांधीनगर दक्षिण अल्पेश ठाकोर (भाजपा) आगे
मोरबी कांतिलाल अमृतिया (भाजपा) आगे
भावनगर पश्चिम जीतेंद्र भाई उर्फ जीतू वाघाणी (भाजपा) आगे

 

1. घाटलोडिया सीट:  यहां से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने काफी बढ़त बना ली है। वे फिलहाल कांग्रेस की अमी याज्ञनिक से एक लाख 15 हजार वोटों से अधिक से आगे चल रहे हैं। भारी वोटों से अंतर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है।

2. वीरमगाम सीट : अहमदाबाद जिले की ही वीरमगाम सीट से भाजपा ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को मैदान में उतारा था जो काफी आगे चल रहे हैं। उन्होंने AAP के अमरसिंह आनंदजी ठाकोर को 27 हजार से अधिक वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

3. खंभालिया विधानसभा : यहां से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी भाजपा के मूलुभाई से 16,520 वोटों से पीछे चल रहे हैं।  कांग्रेस के विक्रम अर्जनभाई माडम भी पीछे चल रहे हैं।

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा आगे निकलीं

4. जामनगर उत्तर : इस सीट पर से भाजपा ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को उम्मीदवार बनाया था जो कि फिलहाल आगे चल रही हैं।  उन्होंने आम आदमी पार्टी  के करसनभाई करमुर को 35,184 वोटों से पीछे छोड़ दिया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here