Home Sports IND vs BAN: दूसरे वनडे में हार के बाद रोहित शर्मा बोले- मेरी चोट गहरी नहीं, सबसे ज्यादा दुख तो…

IND vs BAN: दूसरे वनडे में हार के बाद रोहित शर्मा बोले- मेरी चोट गहरी नहीं, सबसे ज्यादा दुख तो…

0
IND vs BAN: दूसरे वनडे में हार के बाद रोहित शर्मा बोले- मेरी चोट गहरी नहीं, सबसे ज्यादा दुख तो…

[ad_1]

हाइलाइट्स

बांग्लादेश ने दूसरे वनडे मैच में भारत को पांच रन से हराकर सीरीज जीत
रोहित शर्मा ने कहा- मेरे अंगूठे की चोट गहरी नहीं, फ्रैक्चर नहीं है

मीरपुर. बांग्लादेश ने दूसरे वनडे मैच में भारत को पांच रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त ले ली. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए सात विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 266 रन ही बना पाई. भारत को आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए छक्के की थी जरूरत लेकिन कप्तान रोहित शर्मा एक ही सिक्स जमा सके. हालांकि उन्होंने शर्मा ने 28 गेंद पर 51 रन नाबाद पारी खेली लेकिन टीम की जीत नहीं दिला सके. सीरीज गंवाने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख मिडिल और अंतिम ओवर की प्रभावहीन गेंदबाजी से होता है.

बांग्लादेश में भारत वनडे सीरीज में लगातार दूसरी बार सीरीज हारा है. इससे पहले 2015 में बांग्लादेश ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी थी. अंगूठे की चोट के कारण रोहित शर्मा आज भारत की ओर से पारी का आगाज नहीं कर सके थे. बाद में नौवें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर बैटिंग के लिए आए थे. चोटिल होने के बावजूद रोहित शर्मा ने पराक्रमी पारी खेली.

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. 19वें ओवर में 69 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे लेकिन मेहदी हसन ने एक बार फिर से करिश्माई पारी खेली. हसन ने 83 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों से नाबाद 100 रन की पारी खेली और महमूदुल्लाह (96 गेंद में 77 रन, सात चौके) के साथ सातवें विकेट के लिए 148 रन जोड़े. चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के सामने भारत का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से बिखर गया. एक समय तो 65 रन पर भारत के चार विकेट गिर गए थे, फिर श्रेयस अय्यर (102 गेंदों पर 82 रन, छह चौके, तीन छक्के) और अक्षर पटेल (56 गेंदों पर 56 रन, दो चौके, तीन छक्के) ने पांचवें विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की. रोहित ने 28 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए. भारत को आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे लेकिन रोहित मुस्तफिजुर रहमान पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन ही जुटा पाए. इस तरह से भारत 5 रन से मैच हार गया.

मैच के बाद रोहित शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘सच कहूं तो मेरे अंगूठे की चोट गहरी नहीं है. फ्रैक्चर नहीं है, यही वजह है कि मैं बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ सका. मुझे लगता है कि जब आप मैच हारते हैं तो उसके कई सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होते हैं. बांग्लादेश के 70 रन पर छह विकेट गिर गए थे, ऐसे में अगर उन्होंने 270 रन का स्कोर बना लिया तो हमारी गेंदबाजों के प्रयास को बेहतर नहीं कहा जा सकता. मिडिल ओवर और अंतिम ओवर से हमारे लिए खासे तकलीफदेह साबित हो रहे हैं. पहले मैच में भी इसी तरह की समस्या हुई थी. हमें पार्टनरशिप को तोड़ना सीखना होगा.’

रोहित ने आगे कहा, ‘हमें कई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है. हमें थोड़ा साहस दिखाना होगा और अवसरों का फायदा उठाना होगा. खिलाड़ी की चोट निश्चित रूप से चिंता बढ़ाने वाली है. हो सकता है कि अधिक क्रिकेट खेलने की वजह से ऐसा हो रहा हो. हमें खिलाड़ियों के वर्कलोड को मॉनिटर करना होगा. आधे फिट खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना जायज नहीं.’

Tags: India vs Bangladesh, KL Rahul, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here