[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे ढाका में खेला जा रहा है.
वनडे सीरीज में बांग्लादेश की टीम सीरीज में 1-0 से भारत से आगे.
नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया वनडे सीरीज के दूसरे मैच में जीत की लड़ाई लड़ रही है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजो ने मेजबान टीम की कमर तोड़ दी है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला बांग्लादेश की टीम पर भारी पड़ गया. इस बीच मुकाबले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें भारत के तेज गेंदबाज और बांग्लादेशी बल्लेबाज नजमुल शांटो के बीच कुछ गर्मागरम माहौल देखा जा सकता है.
मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को एक अच्छी शुरुआत दी. उन्होंने पहले सलामी बल्लेबाज अनामुल हक को सस्ते में चलता किया, उसके बाद टीम के कप्तान लिटन दास को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. कप्तान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नजमुल को भी सिराज ने शुरुआती गेंदो में परेशान किया. वहीं, चौथी गेंद पर भी बल्लेबाज मात खा गए, जिसके बाद सिराज और उनके बीच बातचीत हुई. पांचवी गेंद पर नजमुल शानदार चौका लगा दिया.
Siraj vs shanto #INDvBAN 2nd ODI #siraj #RohitSharma #ViratKohli indvsban pic.twitter.com/ldIYsRWQfb
— Nikesh Gohite (@nikesh_gohite) December 7, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, Mohammad Siraj, Team india
FIRST PUBLISHED : December 07, 2022, 15:15 IST
[ad_2]
Source link