[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच दूसरे वनडे की शुरुआत बुधवार को होने जा रही है. यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो की स्थिति के समान है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया वही गलती नहीं दोहराना चाहेगी. पिछले मैच में खराब फील्डिंग और बल्लेबाजी के चलते रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे वनडे में एक तरफ टीम इंडिया वापसी की उम्मीद से मैदान में उतरेगी. वहीं, दूसरी तरफ मेजबान टीम सीरीज पर कब्जा करने की सोच रही होगी.
भारत और बांग्लादेश के बीच रिकॉर्ड्स की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. एकदिवसीय मुकाबलों में दोनों टीमें अब तक 37 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें बांग्लादेश की टीम को केवल 6 जीत मिली हैं जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. मेजबान टीम ने 2015 में घरेलू सीरीज दौरान टीम इंडिया को शिकस्त दी थी. उस समय टीम की कमान सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के हाथों में थी. अब देखना दिलचस्प होगा उस घाव को टीम इंडिया भरने में कामयाब हो पाती है या नहीं.
भारत की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (कप्तान) , ऋषभ पंत, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI:
लिटन दास (कप्तान), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्ताफिजुर रहमान और इबादत हुसैन.
कब खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे ?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे रविवार 4 दिसंबर को खेला जाना है.
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश की टीमें दूसरे वनडे में ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे मुकाबले की शुरुआत किस समय होगी?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11.30 बजे शुरू होगा.
कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग?
दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखी जा सकती है.
सीरीज के दूसरे मुकाबले को टीवी पर किस चैनल पर देखा जा सकता है?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं.
[ad_2]
Source link