Home Sports क्या IPL कर रहा टीम इंडिया का बेड़ा गर्क? T20 वर्ल्ड कप के लिए भी बना रोड़ा, वेंकटेश प्रसाद ने उठाया सवाल

क्या IPL कर रहा टीम इंडिया का बेड़ा गर्क? T20 वर्ल्ड कप के लिए भी बना रोड़ा, वेंकटेश प्रसाद ने उठाया सवाल

0
क्या IPL कर रहा टीम इंडिया का बेड़ा गर्क? T20 वर्ल्ड कप के लिए भी बना रोड़ा, वेंकटेश प्रसाद ने उठाया सवाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत बांग्लादेश से वनडे सीरीज 0-2 से हार गया.
भारत ढाका में 272 रनों का पीछा करने में नाकाम रहा.
भारत अपना आखिरी वनडे शनिवार को चटगांव में खेलेगा.

नई दिल्ली. बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों वीरेंद्र सहवाग और वेंकटेश प्रसाद ने भारतीय टीम की ‘पुरानी’ रणनीति पर नाराजगी जताई है. पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि टीम प्रबंधन को कठिन फैसले लेने होंगे जबकि सहवाग ने रोहित शर्मा की टीम से ‘जागने’ के लिए कहा. बांग्लादेश से पहले इससे पहले वर्षाबाधित वनडे सीरीज में भारत को न्यूजीलैंड ने 1-0 से हराया था. भारतीय टीम ने 2013 के बाद से आईसीसी का कोई खिताब नहीं जीता है.

ऐसे में वेंकटेश प्रसाद ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ”दुनिया भर में भारत इतने क्षेत्रों में नई पहल कर रहा है, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में हमारी रणनीति बरसों पुरानी है.” उन्होंने कहा, ”इंग्लैंड ने 2015 विश्व कप में पहले दौर से बाहर होने के बाद कठिन फैसले लिए और आज इतनी शानदार टीम बन गई है. भारत को भी कड़े फैसले लेने होंगे और सोच बदलनी होगी.”

IND vs BAN: रोहित शर्मा की बहादुरी की हो रही तारीफ, लेकिन गावस्कर ने खड़ा किया सवाल

प्रसाद ने आगे कहा, ”आईपीएल शुरू होने के बाद से हम एक भी टी20 विश्व कप नहीं जीत सके और पिछले पांच साल में बेमानी द्विपक्षीय सीरीज जीतने के सिवाय वनडे में भी कुछ खास नहीं किया है.” उन्होंने कहा, ”लंबे समय से अपनी गलतियों से सबक नहीं लिया है और वनडे क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पा रहे. बदलाव जरूरी है.”

News18 Hindi

बता दें कि चोटिल रोहित शर्मा की पराक्रमी पारी के बावजूद मेहदी हसन मिराज का लगातार दूसरे मैच में दिखाया गया कमाल आखिर में भारत पर भारी पड़ गया. बांग्लादेश ने बुधवार दूसरे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए सात विकेट पर 271 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इसके जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 266 रन ही बना पाई.

Tags: India vs Bangladesh, IPL, Rohit sharma, Team india, Venkatesh prasad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here