Home Sports ‘जब तक जान है इस टीम पर कुर्बान है’…पाकिस्तान के स्पीडस्टार के लिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल बुरा सपना, कह दी बड़ी बात

‘जब तक जान है इस टीम पर कुर्बान है’…पाकिस्तान के स्पीडस्टार के लिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल बुरा सपना, कह दी बड़ी बात

0
‘जब तक जान है इस टीम पर कुर्बान है’…पाकिस्तान के स्पीडस्टार के लिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल बुरा सपना, कह दी बड़ी बात

[ad_1]

हाइलाइट्स

शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान हुए थे चोटिल.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की थी खिताबी जीत.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लेकिन बाबर आजम (Babar Azam) एंड कंपनी ने शानदार वापसी की और कुछ किस्मत का भी साथ मिल गया. उन्होंने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को शानदार तरीके से मात दी. वहीं, फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड जैसी टीम से था. लेकिन फाइनल में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख फैंस की आंखे नम हो गई. मैच के अहम मोड़ पर टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी की चोट उभर आई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था.

शाहीन अफरीदी के लिए यह फाइनल मुकाबला बुरा सपना बन चुका है. एक बार फिर अफरीदी ने उस दिन को याद करते हुए बड़ी प्रतिक्रिया दी है. शाहीन ने बताया कि उस दौरान वह कैसा महसूस कर रहे थे और उनके साथ क्या कुछ हुआ. गौरतलब है, कि वर्ल्ड कप से पहले स्टार गेंदबाज घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे. लेकिन टूर्नामेंट उनकी वापसी से खुशी की लहर उठ गई थी. हालांकि शाहीन की वापसी खतरे से खाली नहीं थी और अंत में वैसा ही हुआ. मौजूदा समय में वह फिट होने के लिए रिहैब कर रहे हैं.

” isDesktop=”true” id=”5020997″ >

हारिस मुझे बुला रहा था- शाहीन अफरीदी

उन्होंने वर्ल्ड कप को याद करते हुए कहा, ‘मैं जब गिरा था, उस दौरान मुझे लगा था कि मेरा घुटना कट गया है. मैं चल नहीं पा रहा था. हारिस मेरे साथ चल कर रहा था और मुझे बार बार कह रहा था कि आ जाओ, आ जाओ. मैंने कहा आ जाउंगा, सब्र तो करो, देखने दो. मैं आऊंगा, थोड़ा सब्र करो!’

विराट कोहली की ओपनिंग को लेकर पूर्व दिग्गज ने खड़े किए सवाल, युवा खिलाड़ी को चुना

‘फिजियो ने कहा सूजन बढ़ रही है’

उन्होंने कहा ‘मैं फिर गया, फिजियो ने जब चेक किया, मैंने सोचा वर्ल्ड कप का फाइनल है. मुझे टेप कर दें सिर्फ दो ओवर जरूरी हैं. हालांकि उन्होंने बताया सूजन बढ़ रही है. उन्होंने दवाई भी दी. लेकिन मेरे दौड़ने के बाद घुटने ने जवाब दे दिया. उसके बाद कप्तान ने मुझे वापस जाने को कह दिया. मेरी कोशिश ये ही रहेगी कि जब तक जान है, इस टीम पर कुर्बान है. मैं हमेशा पाकिस्तान के लिए अपना सब कुछ देने की कोशिश करता हूं.’

Tags: Pakistan, Pakistan vs England, Shaheen Afridi, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here