[ad_1]
हाइलाइट्स
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त.
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 14 दिसंबर को खेला जाएगा.
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के दो मुकाबले अभी तक खेले जा चुके हैं. मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाकर श्रंखला को अपने नाम कर लिया है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीरीज के बाद दो टेस्ट मैच में एक-दूसरे को टक्कर देंगी. बांग्लादेश ने मेहमान टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम के स्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल को लेकर भी अपडेट दिया है. खबर है कि वह पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. वहीं, दूसरे मुकाबले के लिए उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. 14 दिसंबर को होने वाले पहले टेस्ट में जाकिर हसन को टीम में शामिल किया है. इस बल्लेबाज को भारत ए के खिलाफ टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया था. वहीं, टीम इंडिया के खिलाफ अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वह डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
तमीम पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे- बीसीबी चयनकर्ता
बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल ने बताया, ‘हमारे फिजियो ने कहा है कि तमीम पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. लेकिन हम दूसरे टेस्ट के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं इसलिए, हमने पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की है.’
उन्होंने जाकिर हसन को लेकर कहा, ‘हमें लगता है जाकिर हसन टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय से नियमित रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं.’
टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान) महमूदुल हसन, लिटन दास, खालिद अहमद, नजमुल हुसैन शंटो, नूरुल हसन, इबात हुसैन, मोमिनुल हक़, मेहंदी हसन मिर्जा, शरीफुल इस्लाम, यासिर अली, ताइजुल इस्लाम, ज़ाकिर हसन, मुश्फिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, रहमान रजा, अनामुल हक.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, Test cricket
FIRST PUBLISHED : December 08, 2022, 17:30 IST
[ad_2]
Source link