Home Sports वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया के सामने है बड़ा चैलेंज, पूर्व दिग्गज ने बताया समीकरण

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया के सामने है बड़ा चैलेंज, पूर्व दिग्गज ने बताया समीकरण

0
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया के सामने है बड़ा चैलेंज, पूर्व दिग्गज ने बताया समीकरण

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 14 दिसंबर को खेला जाएगा.
बांग्लादेश ने मेहमान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त.

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 दिसंबर को खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने भारत को 6 रन से शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का आखिरी मैच 11 दिसंबर को खेला जाएगा. जिसके बाद भारतीय टीम मेजबानों को दो टेस्ट में टक्कर देगी. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के अंतर्गत आती है. इस श्रंखला को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपने विचार साझा किए हैं.

पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है. बांग्लादेश से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम को वनडे सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. सुनील गावस्कर के मुताबिक भारतीय टीम को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया की जीत महत्वपूर्ण है. इससे टीम को आगामी सीरीज में मदद मिल सकती है. रोहित शर्मा एंड कंपनी मेजबान टीम के खिलाफ 14 दिसंबर को टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी.

दोनों टेस्ट जीतने से भारत को होगा फायदा- सुनील गावस्कर

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर पूर्व दिग्गज ने सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज को जीत लेती है तो बड़ा फायदा होगा. भारत को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट खेलने हैं. अगर वे इन दोनों टेस्ट को मैच में जीत दर्ज करते हैं तो इन 6 टेस्ट में से उन्हें 5 ही जीतने होंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने के लिए भारत के पास यह एक सुनहरा मौका है.’

वेस्टइंडीज के सामने भारी पड़ा ऑस्ट्रेलिया का एक बल्लेबाज, लगा दी शतकों की हैट्रिक

वनडे सीरीज का आखिरी मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण

सुनील गावस्कर ने आखिरी वनडे को लेकर कहा, ‘आखिरी वनडे में उन्हें मजबूत टीम चुननी होगी. यह टेस्ट सीरीज के लिए आत्मविश्वास हासिल करने की बात है. हालांकि टेस्ट टीम और वनडे टीम का संयोजन थोड़ा अलग होने वाला है वो भी ऐसी टीम के खिलाफ जो इतनी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रही है, बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया है. वनडे सीरीज में भारतको अंतर कम करके 2-1 करने की जरूरत है. तीसरा वनडे जीतकर आत्मविश्वास बढ़ाएं और चट्टोग्राम में टेस्ट जीतने की कोशिश करें.’

Tags: India vs Bangladesh, Sunil gavaskar, Team india, Test cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here