Home Sports Gujarat Elections: जीत गईं भारतीय ऑलराउंडर की पत्नी रिवाबा जडेजा, बोलीं- ये केवल मेरी नहीं…

Gujarat Elections: जीत गईं भारतीय ऑलराउंडर की पत्नी रिवाबा जडेजा, बोलीं- ये केवल मेरी नहीं…

0
Gujarat Elections: जीत गईं भारतीय ऑलराउंडर की पत्नी रिवाबा जडेजा, बोलीं- ये केवल मेरी नहीं…

[ad_1]

Rivaba Jadeja in Gujarat Elections: भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने गुजरात की जामनगर (नॉर्थ) सीट जीत ली है. वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी थीं. रीवाबा ने इस पर खुशी जाहिर की. वह मतगणना के शुरुआती चरण से ही बढ़त बनाए हुए थीं और अंत में उन्होंने अच्छे मार्जिन से जीत हासिल की. 

56 प्रतिशत से ज्यादा वोट

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, 14 राउंड की गिनती के बाद तक रिवाबा जडेजा के पक्ष में 56 प्रतिशत से ज्यादा मत पड़े थे. उन्हें इस दौरान तक 72 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके थे. आम आदमी पार्टी के करशनभाई को 29 हजार जबकि कांग्रेस के बिपेंद्र सिंह जडेजा को 14 राउंड की गिनती के बाद तक 19678 वोट मिले थे.

रिवाबा ने दर्ज की जीत

रिवाबा जडेजा ने शुरुआत से अच्छी बढ़त बना ली थी. जब जामनगर नॉर्थ सीट पर उनकी जीत तय हो गई तो उन्होंने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने मुझे खुशी से उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार किया, मेरे लिए काम किया और जनता तक पहुंचे, मैं उनका बहुत धन्यवाद देती हूं. ये केवल मेरी जीत नहीं, आप सभी की जीत है.’ बता दें कि गुजरात में राज्य की 182 विधानसभाओं में से 150 सीटों पर बीजेपी की जीत तय है. पार्टी एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. 

2 चरणों में हुए थे चुनाव

गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को हुआ था. गुजरात में इस साल विधानसभा चुनावों में 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था जो साल 2017 के पिछले चुनाव में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम रहा. पहले चरण में करीब 60.20 फीसदी मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में 64.39 फीसदी वोटिंग हुई थी.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here