Home Breaking News Himachal Election Result: हिमाचल में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर पीछे, CM जयराम ठाकुर आगे, जानें ताजा हाल

Himachal Election Result: हिमाचल में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर पीछे, CM जयराम ठाकुर आगे, जानें ताजा हाल

0
Himachal Election Result: हिमाचल में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर पीछे, CM जयराम ठाकुर आगे, जानें ताजा हाल

[ad_1]

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रूझान आने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराज सीट से आगे चल रहे हैं। सबसे बड़ा झटका शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर को लग रहा है। गोविंद ठाकुर मनाली से चुनाव लड़े थे और शुरुआती रूझानों में अभी वो पीछे चल रहे हैं। 

इस बार सूबे की 68 सीटों पर कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के अन्य हॉट सीटों पर क्या हलचल है? शुरुआती रुझान क्या कहते हैं? 

 

सीट प्रत्याशी आगे/पीछे
सराज जयराम ठाकुर (भाजपा) आगे
शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) आगे
शिमला संजय सूद (भाजपा) पीछे
कसुम्पटी सुरेश भारद्वाज (भाजपा)  
हरोली मुकेश अग्निहोत्री (कांग्रेस)  
फतेहपुर राकेश पठानिया (भाजपा) पीछे
नादौन सुखविंदर सिंह सुक्खू (कांग्रेस)  
मंडी अनिल शर्मा (भाजपा) आगे
मनाली गोविंद ठाकुर (भाजपा) पीछे
डलहौजी आशा कुमारी (कांग्रेस) पीछे
पोंटा साहिब सुखराम (भाजपा) आगे

 

1. सराज: इस सीट से सूबे के मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। शुरुआती रूझानों के अनुसार जयराम ठाकुर अभी आगे चल रहे हैं।

2. शिमला ग्रामीण: इस सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह आगे चल रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। 

 

3. शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सूद पीछे चल रहे हैं। संजय सूद चाय की दुकान चलाते हैं और पूरे हिमाचल प्रदेश में चायवाले के नाम से मशहूर हैं।

 

4. कसुम्पटी: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुरेश भारद्वाज पीछे बताए गए हैं। सुरेश हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार में शहरी विकास और कानून मंत्री भी हैं।  

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here