Home Sports IND vs BAN: बांग्लादेश से मिली हार के बाद सवाल ही सवाल, सहवाग बोले- तेजी से गिर रहा अपना…

IND vs BAN: बांग्लादेश से मिली हार के बाद सवाल ही सवाल, सहवाग बोले- तेजी से गिर रहा अपना…

0
IND vs BAN: बांग्लादेश से मिली हार के बाद सवाल ही सवाल, सहवाग बोले- तेजी से गिर रहा अपना…

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) को साल 2022 की अंतिम वनडे सीरीज में हार मिली. पहले वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम 200 रन तक नहीं बना सकी थी. वहीं दूसरे मैच में उसे 272 रन का लक्ष्य मिला था. टीम इसे भी हासिल नहीं कर सकी. इससे पहले टीम को न्यूजीलैंड में भी शिखर धवन की अगुआई में वनडे सीरीज में हार मिली थी. टी20 एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. ऐसे में रोहित और कोच राहुल द्रविड़ पर सवाल उठ रहे हैं. इस कारण कई दिग्गज हार्दिक पंड्या को टी20 टीम की कप्तानी दिए जाने के पक्ष में हैं. वहीं द्रविड़ के काम को कम करने की बात कही जा रही है.

टीम इंडिया को 14 दिसंबर से बांग्लादेश से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. लेकिन वनडे सीरीज में मिली हार के बाद बीसीसीआई रोहित और द्रविड़ से सवाल पूछ सकता है. पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने इस ओर इशारा भी किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, क्रिप्टोस से भी तेज गिर रही है अपनी परफॉर्मेंस यार, अब जागने और सोचने की जरूरत. हालांकि दूसरे वनडे के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि सीरीज में हमारे पास स्थिर टीम नहीं थी. कई खिलाड़ी चोटिल थे. ऐसे में किसी नए खिलाड़ी के लिए आकर अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं रहता.

News18 Hindi

ओपनर्स से लेकर गेंदबाज तक फेल
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो बतौर ओपनर राेहित शर्मा और केएल राहुल अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. सेमीफाइनल में टीम को इंग्लैंड से 10 विकेट से हार मिली थी. कोहली और सूर्यकुमार यादव ही अच्छा प्रदर्शन कर सके. गेंदबाजी में स्पिनर्स बुरी तरह फ्लॉप रहे. टीम को अगली सीरीज वनडे जनवरी 2023 में घर में श्रीलंका से खेलनी है. वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत में ही अक्टूबर-नवंबर में होने हैं. तब तक नई सेलेक्शन कमेटी का भी ऐलान हो जाएगा. ऐसे में उसके लिए भी टीम चुनना आसान नहीं रहने वाला.

IND vs BAN: बांग्लादेश ने कहा- सुनो गौर से दुनिया वालों, भारत ही नहीं 7 देशों को वनडे सीरीज में चटाई धूल

टीम इंडिया की बात करें, तो उसने 2013 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है. 2011 के बाद उसे वनडे वर्ल्ड कप और 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल भी नहीं मिला है. ऐसे में आने वाले बड़े इवेंट कप्तान से लेकर कोच तक के लिए काफी चुनौती वाले रहेंगे.

Tags: Bangladesh, India vs Bangladesh, Rahul Dravid, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here