Home Sports PAK vs ENG: पाकिस्तान को मुल्तान टेस्ट में पड़ न जाए गेंदबाजों का टोटा, रउफ के बाद एक और बॉलर चोटिल

PAK vs ENG: पाकिस्तान को मुल्तान टेस्ट में पड़ न जाए गेंदबाजों का टोटा, रउफ के बाद एक और बॉलर चोटिल

0
PAK vs ENG: पाकिस्तान को मुल्तान टेस्ट में पड़ न जाए गेंदबाजों का टोटा, रउफ के बाद एक और बॉलर चोटिल

[ad_1]

हाइलाइट्स

मुल्तान टेस्ट से पहले बढ़ी पाकिस्तानी टीम की परेशानी
हारिस रउफ के बाद एक और गेंदबाज की चोट ने बढ़ाई चिंता
मुल्तान टेस्ट में कहीं पड़ न जाए तेज गेंदबाजों का टोटा

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से मुल्तान में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान की परेशानी बढ़ाने वाली खबर आई है. तेज गेंदबाज नसीम शाह के मुल्तान टेस्ट में खेलने पर संदेह है. क्योंकि वो कंधे की चोट से जूझ रहे हैं. रावलपिंडी टेस्ट के दौरान भी उन्हें कंधे में परेशानी महसूस हुई थी. ऐसे में पहले से ही तेज गेंदबाजों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही पाकिस्तान टीम की परेशानी और बढ़ सकती है. शाहीन शाह अफरीदी पहले ही घुटने की चोट दोबारा उभरने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं. वहीं, रावलपिंडी टेस्ट में डेब्यू करने वाले हारिस रउफ भी पहले मैच में ही चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में नसीम अगर मुल्तान टेस्ट नहीं खेलते हैं, तो फिर पाकिस्तान का पेस बॉलिंग अटैक बिल्कुल कमजोर हो जाएगा.

नसीम शाह ने पाकिस्तान के लिए रावलपिंडी टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे. उनके अलावा बाकी तेज गेंद अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे. इसी वजह से इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन ठोक डाले थे. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान ही नसीम ने बाउंड्री से गेंद को इस तरह से थ्रो किया था, जिसे देखकर यह लगा था कि वो अपने कंधे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने मैच में गेंदबाजी जारी रखी थी. लेकिन, बीच-बीच में वो अपना कंधा बार-बार पकड़ रहे थे. उन्होंने मुल्तान टेस्ट से पहले गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बिल्कुल गेंदबाजी नहीं की. इसी वजह से मुल्तान टेस्ट में उनके खेलने को लेकर संदेह है.

PAK vs ENG: पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं इंग्लैंड की क्रिकेट टीम? मुल्तान टेस्ट से पहले होटल के बाहर हुई गोलीबारी

Australia Tour Of India: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट डे-नाइट हो सकता, जानें किस वेन्यू पर होगा मैच

इस बीच, हारिस रउफ के सीरीज से बाहर होने के बाद हसन अली को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर पाकिस्तान टीम से जोड़ने की खबरें सामने आई थी. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. यानी दूसरे टेस्ट में मोहम्मद वसीम जूनियर के डेब्यू का संभावना काफी बढ़ गई है. उन्हें रावलपिंडी टेस्ट में डेब्यू करने वाले मोहम्मद अली के साथ प्लेइंग-XI में शामिल किया जा सकता है. अगर नसीम भी चोटिल हो जाते हैं तो फिर पाकिस्तान के पास दो ही तेज गेंदबाज बचेंगे. वसीम ने अब तक केवल 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और वो पाकिस्तान की व्हाइट बॉल टीम का रेगुलर हिस्सा हैं.

Tags: Babar Azam, Haris Rauf, Naseem Shah, Pakistan, Pakistan vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here