[ad_1]

शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव व डिंपल यादव
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव को सपा में जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं मैनपुरी के भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह के रुपये बांटने और कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के गुंडों को संरक्षण देने वाले बयान पर भी पलटवार किया।
शुक्रवार शाम लायन सफारी का भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि रुपये, शराब किसने बंटवाई। डिंपल यादव की जीत जनता की दिलाई जीत है। इसके लिए मैं मैनपुरी लोकसभा की जनता को बधाई देता हूं। आगे कहा कि वह लोग सपा पर बोल रहे हैं, जिन्हें खैनी खाने से फुर्सत नहीं है। खैनी खाना छोड़कर उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के मुद्दों को उठाना चाहिए।
[ad_2]
Source link