[ad_1]

अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वहल
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
फीफा विश्व कप 2022 एक बार फिर विवादों में घिर चुका है। यह टूर्नामेंट अपने उद्घाटन से पहले ही अलग-अलग वजहों से विवादों में रहा था। कतर में समलैंगिकता को लेकर सख्त कानून इनमें से एक रही हैं। इसी वजह से एक बार फिर कतर और फीफा विश्व कप विवादों में आ चुके हैं। कतर में अमेरिका के एक पत्रकार की मौत हो गई है। इस पत्रकार का नाम है ग्रांट वहल। ग्रांट वही पत्रकार हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले बताया था कि समलैंगिक समुदाय का समर्थन करने वाली शर्ट पहनने पर उन्हें कतर में हिरासत में ले लिया गया था।
इस घटना के कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गई है। उनकी मौत के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी का कहना है कि उन्हें बड़ा झटका लगा है। ग्रांट की मौत कैसे हुई, अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।
[ad_2]
Source link