Home Sports IND vs BAN: ईशान किशन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सका बांग्लादेश, दूसरी बार 200+ रन से हारा

IND vs BAN: ईशान किशन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सका बांग्लादेश, दूसरी बार 200+ रन से हारा

0
IND vs BAN: ईशान किशन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सका बांग्लादेश, दूसरी बार 200+ रन से हारा

[ad_1]

नई दिल्ली. ईशान किशन (Ishan Kishan) ने शनिवार को वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा. उनके शतक के दम पर भारत ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ 227 रन से बड़ी जीत दर्ज की. हालांकि पहले दोनों वनडे जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा करने में सफल रही. ईशान किशन के 210 रन के सहारे भारत ने पहले खेलते हुए 409 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी शतक जड़ा. जवाब में बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 182 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. यानी विरोधी टीम ईशान किशन के स्कोर से भी 28 रन पीछे रह गई. वनडे के रिकॉर्ड को देखें, तो भारतीय टीम ने 5वीं बार 200 से अधिक रनों से जीत दर्ज की.

भारत की यह टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 224 रन से सबसे बड़ी जीत मिली थी. वनडे टीम के रिकॉर्ड को देखें, तो भारत ने 2007 में बरमुडा के खिलाफ 257 रन से सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी. वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 413 रन बनाए थे. वीरेंद्र सहवाग ने शतक लगाया था. जवाब में बरमुडा की टीम 156 रन बनाकर आउट हो गई.
” isDesktop=”true” id=”5032169″ >

हॉन्गकॉन्ग 256 रन से मात दी
भारत को वनडे में दूसरी सबसे बड़ी जीत 2008 में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मिली थी. तब टीम इंडिया ने मुकाबला 256 रन से जीता था. आज बांग्लादेश को 227 रन से, 2018 में वेस्टइंडीज को 224 से और 2003 में बांग्लादेश को 200 रन से हराया था. इस तरह से बांग्लादेश को भारत के खिलाफ दूसरी बार 200 से अधिक रनों से हार मिली. तीसरे वनडे की बात करें, तो तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके.

IND vs BAN: ईशान किशन का दोहरा शतक और भारत क्रिकेट की दुनिया में सबसे आगे, सारे विरोधी पस्त

बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज उमरान मलिक को 2-2 विकेट मिले. मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला. अब दोनों देशों के बीच 14 दिसंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

Tags: Bangladesh, India vs Bangladesh, Ishan kishan, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here