[ad_1]

विराट कोहली और ईशान किशन
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश को 227 रन से हरा दिया। टीम इंडिया की बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 11 अप्रैल 2003 को ढाका में 200 रन से जीत हासिल की थी। युवा बल्लेबाज ईशान (210 रन) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (113 रन) की पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने इस मैच में 400 रन का आंकड़ा भी पार किया।
मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 409 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 182 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश की टीम ईशान किशन के बराबर रन भी नहीं बना पाई। दोनों टीमों के बीच अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट चटगांव में 14 दिसंबर और दूसरा टेस्ट ढाका में 22 दिसंबर से खेला जाएगा।
[ad_2]
Source link