[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें आज यानी शनिवार को सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे इंटरनेशल मैच में आमने सामने हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है. 3 मैचों की सीरीज मेजबान बांग्लादेश पहले ही जीत चुकी है. ऐसे में उसकी कोशिश की तीसरे वनडे को जीतकर सीरीज में मेहमान टीम इंडिया की क्लीनस्वीप करने की होगी. वहीं भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला लाज बचाने वाली है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीनस्वीप से बचना चाहेगी.
आंकड़ों की बात करें तो, भारत और बांग्लादेश की टीमें अभी तक 38 वनडे इंटरनेशनल मैचों में आमने सामने हुई हैं, जहां भारत को 30 मैचों में जीत मिली है वहीं बांग्लादेश को 7 मैचों में विजय मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है.
तीसरे वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड : केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव.
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे शनिवार, 10 दिसंबर को होगा.
कहां खेला जाएगा भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे?
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे खेला जाएगा. टॉस सुबह 11 बजे होगा.
कौन सा चैनल भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे भारत में प्रसारित करेगा?
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए कहां उपलब्ध होगा?
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे SonyLIV ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा. मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो करिए.
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच सीरीज के तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच की लाइव टेलीकास्ट फ्री में कहां देखें?
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच की लाइव टेलीकास्ट फ्री में डीडी स्पोर्ट्स (DD SPORTS)पर देख सकते हैं.
[ad_2]
Source link