[ad_1]

राहुल त्रिपाठी और ईशान किशन
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (10 दिसंबर) को चटगांव में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। वह शुरुआती दो मैचों में हारकर सीरीज में 0-2 से पीछे है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम अपनी जमीन पर क्लीन स्वीप करने उतरेगी।
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने से भारतीय टीम के पास 20 क्रिकेटर चयन के लिए मौजूद थे लेकिन अब अंतिम वनडे के लिए 14 फिट खिलाड़ी हैं। कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनके अलावा दीपक चाहर और कुलदीप सेन भी बाहर हो चुके हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन किसे मौका देती है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी। रोहित के स्थान पर ईशान किशन या राहुल त्रिपाठी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link