[ad_1]
08:17 PM, 10-Dec-2022
Morocco vs Portugal Live: रोनाल्डो के बिना उतरी पुर्तगाल की टीम
पुर्तगाल की टीम एक बार फिर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान पर उतरी है। स्विटजरलैंड के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में भी रोनाल्डो को सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर भेजा गया था। इस मैच में भी सब्सटिट्यूट लाइन अप में उनका नाम है। पुर्तगाल और मोरक्को दोनों टीमें 4-3-3 की स्ट्रैटजी के साथ मैदान पर उतरी है।
पुर्तगाल स्टार्टिंग लाइन अप: डिएगो कोस्टा (गोलकीपर), डियोगो डालोट, पेपे, रुबेन डियास, राफेल गुरेरो, बर्नार्डो सिल्वा, रूबेन नेवेस, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, जोआओ फेलिक्स, गोंजालो रामोस।
मोरक्को स्टार्टिंग लाइन अप: यासीन बूनो, अशरफ हकीमी, रोमेन साईस, जवाद अल यामिक, यह्या अतिअत-अल्लाह, सोफियान अमराबत, अज्जेदीन औनाही, सलीम अमला, हकीम जियेच, सोफियान बौफाल, यूसुफ एन नेसरी।
Lineups for #MAR & #POR are in!#FIFAWorldCup | #Qatar2022
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 10, 2022
08:15 PM, 10-Dec-2022
Morocco vs Portugal Live: दोनों के बीच तीसरा मुकाबला
पुर्तगाल और मोरक्कों की टीम इससे पहले 2018 फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में ही आमने-सामने आई थी। तब पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हराया था। वहीं, 1986 में मोरक्को ने ग्रुप स्टेज मैच में पुर्तगाल को 3-1 से हराया था।
08:09 PM, 10-Dec-2022
Portugal Vs Morocco Live: तीसरे क्वार्टर-फाइनल में पुर्तगाल के सामने मोरक्को की चुनौती, रोनाल्डो फिर बेंच पर
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज फीफा वर्ल्ड कप के तीसरे क्वार्टर-फाइनल में पुर्तगाल का सामना मोरक्को से है। दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले दो बार वर्ल्ड कप में ही दोनों टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं। एक मैच मोरक्को ने और एक मैच पुर्तगाल ने जीता है। राउंड ऑफ-16 में मोरक्को ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। वहीं, पुर्तगाल ने स्विटजरलैंड को 6-1 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई थी।
[ad_2]
Source link