Home Sports आईसीसी ने पूरी की तैयारी…इस चैनल को मिली WTC Final के प्रसारण की जिम्‍मेदारी…जानें भारत के लिए कितनी कठिन है आगे की राह

आईसीसी ने पूरी की तैयारी…इस चैनल को मिली WTC Final के प्रसारण की जिम्‍मेदारी…जानें भारत के लिए कितनी कठिन है आगे की राह

0
आईसीसी ने पूरी की तैयारी…इस चैनल को मिली WTC Final के प्रसारण की जिम्‍मेदारी…जानें भारत के लिए कितनी कठिन है आगे की राह

[ad_1]

नई दिल्‍ली: आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2021-23 के समापन की घड़ी जैसे-जैसे समीप आ रही है फैन्‍स के मन में फाइनल दो टीमों के नाम जानने की जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही है. जून 2023 में इंग्‍लैंड की धरती पर टेस्‍ट क्रिकेट के इस महाकुंभ का खिताबी मैच खेला जाना है. न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट चैंपियनशिप का डिफेंडिंग चैंपियन है जबकि भारत को फाइनल में कीवी टीम से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी.

प्‍वाइंट्स टेबल पर कौन कहां?

टेस्‍ट चैंपियनशिप के प्‍वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो मौजूदा वक्‍त में भारत 52.08 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर है. नंबर तीन पर मौजूद श्रीलंका के पास 53.33 प्रतिशत अंक हैं. ऑस्‍ट्रे‍लिया (75%) पहले और साउथ अफ्रीका (60%) की टीम दूसरे स्‍थान पर है. भारत से नीचे पांचवें स्‍थान पर पाकिस्‍तान की टीम 46.67 प्रतिशत अंकों के साथ है. ऐसे में टॉप-2 टीम के तौर पर जगह बनाने की लड़ाई काफी कड़ी है.

फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले भारत को केवल दो टेस्‍ट सीरीज खेलनी है. बांग्‍लादेश के खिलाफ दो और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. टीम इंडिया के लिए स्थिति काफी टाइट नजर आती है. ऐसे में रोहित एंड कंपनी को हर हाल में बाकी बचे अपने सभी छह मैचों को जीतना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्‍हें अन्‍य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहकर फाइनल की राह तलाशनी होगी.

किस चैनल पर आएगा WTC फाइनल

आईसीसी ने खिताबी मैच के राइट्स स्‍टार स्‍पोर्ट्स को बेच दिए हैं. इस मैच का सीधा प्रसारण फैन्‍स अब स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे. डिजनी हॉट स्‍टार के माध्‍यम से मोबाइल पर लाइव स्‍ट्रीमिंग का मजा उठाया जा सकता है.

Tags: World Test Championship Final, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here