Home Sports बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले टीम इंडिया में 4 बदलाव, किन खिलाड़ियों को मिला मौका

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले टीम इंडिया में 4 बदलाव, किन खिलाड़ियों को मिला मौका

0
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले टीम इंडिया में 4 बदलाव, किन खिलाड़ियों को मिला मौका

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले बदलाव हुए हैं
कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से पहला मैच नहीं खेलेंगे

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार 14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज में खेलना है. दो मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम में एक दो नहीं बल्कि चार बदलाव किए गए हैं. कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से पहले मैच से बाहर हो गए हैं जबकि मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा चोट से उबर नहीं पाए हैं. बीसीसीआई ने रविवार को सभी बदलाव की जानकारी दी.

भारतीय टीम के लिए बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को अहम माना जा रहा है. आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले दोनों ही मुकाबले में भारत को जीत चाहिए. भारत को कप्तान रोहित शर्मा समेत तीन बड़े खिलाड़ियों के पहले टेस्ट मैच से बाहर होने से काफी बड़ा झटका लगा है. वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने शानदार खेल दिखाया था. दो लगातार मैच जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाबी पाई थी.

भारतीय टीम में 4 बड़े बदलाव

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में 4 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. चयनकर्ताओं ने रविवार 11 दिसंबर को चोटिल रोहित शर्मा की जगह पर अभिमन्यू ईश्वरन के नाम की घोषणा की. वहीं तेज गेंदबाज शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह पर टीम में नवदीव सैनी और सौरव कुमार को चुना गया है. वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी इस टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया है.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यू ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरव कुमार, जयदेव उनादकट

Tags: India vs Bangladesh, Mohammed Shami, Navdeep saini, Ravindra jadeja, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here