Home Sports 5 साल पहले दुनिया के दूसरे सबसे महंगे रिजॉर्ट में हुई थी कोहली और अनुष्का की शादी, जानें कितने करोड़ हुए थे खर्च

5 साल पहले दुनिया के दूसरे सबसे महंगे रिजॉर्ट में हुई थी कोहली और अनुष्का की शादी, जानें कितने करोड़ हुए थे खर्च

0
5 साल पहले दुनिया के दूसरे सबसे महंगे रिजॉर्ट में हुई थी कोहली और अनुष्का की शादी, जानें कितने करोड़ हुए थे खर्च

[ad_1]

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की 5वीं सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहे हैं. साल 2017 में 11 दिसंबर को दुनिया के दूसरे सबसे महंगे रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे. इस मौके पर कोहली ने अनुष्का के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है. कोहली ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और इस शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में 75 से 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, ऐसा अनुमान है. सिर्फ मेहमानों पर ही करीब 50 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. कोहली की शादी इटली की बोरगो रिजॉर्ट में हुई थी जो टस्कनी के पास स्थित है. इसे दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिजॉर्ट माना जाता है.

सर्दियों के मौसम में आम तौ पर ये बंद रहता है लेकिन विराट कोहली की शादी के लिए इसे खास तौर पर खुलवाया गया था. इस रिजॉर्ट में कुल 22 रूम्स बने हुए हैं जिसमें 44 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है. जानकारी के मुताबिक विराट और अनुष्का की इस ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग में करीब 50 मेहमान शामिल हुए थे.

एक मेहमान पर एक करोड़ का खर्च!

इस रिजॉर्ट में अगर एक व्यक्ति एक हफ्ते तक ठहरता है तो उसका खर्च करीब एक करोड़ रुपये आता है. इससे पता चलता है कि कोहली की शादी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर 1-1 करोड़ रुपये का खर्च आया होगा. इस वेडिंग को यादगार बनाने के लिए डेकोरेशन के तौर पर खास तरह के फूलों का इस्तेमाल किया गया था. साथ ही शहनाई और ढोल भी वहां मौजूद थे.

इस रिजॉर्ट में पर्सनल स्टाफ की सुविधा है, साथ ही विलेज हाउस और डाइनिंग रूम में बैठने की शाही व्यवस्था की गई है. हालांकि, इवेंट का खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है कि उसमें किस प्रकार की सेरेमनी हो रही है और किन सुविधाओं को उसमें शामिल किया गया है.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here